यूपी अंडर-23 क्रिकेट टीम में भारती का चयन
मालागढ़ की बेटी भारती शर्मा अब यूपी अंडर-23 की क्रिकेट टीम में खेलेगी। कानपुर में दो दिवसीय ट्रायल के बाद इस खिलाड़ी को टीम में जगह मिली है। भारती शहर के डीएवी डिग्री कालेज की एमए की छात्रा हैं।
बुलंदशहर, जेएनएन। मालागढ़ की बेटी भारती शर्मा अब यूपी अंडर-23 की क्रिकेट टीम में खेलेगी। कानपुर में दो दिवसीय ट्रायल के बाद इस खिलाड़ी को टीम में जगह मिली है। भारती शहर के डीएवी डिग्री कालेज की एमए की छात्रा हैं। पढ़ाई के साथ इस मेधावी छात्रा को क्रिकेट खेलने का भी शौक है। कोच सुखदेव शर्मा ने बताया कि दो दिन पहले 23 व 24 अक्टूबर को कानपुर के ग्रीन पार्क में अंडर-23 क्रिकेट टीम के लिए प्रदेशभर की 135 छात्राओं ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इसके बाद भारती का चयन हो गया। अब मजबूत टीम तैयार करने के लिए 40 लड़कियों का कैंप ग्रीन पार्क में ही लगेगा। कैंप में महिला खिलाड़ियों की टीम को क्रिकेट के गुर सिखाए जाएंगे। क्रीड़ा अधिकारी नवीन त्यागी, आशुतोष अग्निहोत्री, संदीप, मनीष, विशुराज, विकास, कबीर, उत्कर्ष और रजत ने खिलाड़ी को बधाई दी है।