बहनों ने टीका लगाकर की भाई की लंबी आयु की कामना
दीपावली गोर्वधन के बाद मंगलवार को भैयादूज का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। सुबह से ही घरों में विशेष तैयारियां की गई।
By JagranEdited By: Published: Tue, 29 Oct 2019 10:56 PM (IST)Updated: Tue, 29 Oct 2019 11:23 PM (IST)
बुलंदशहर, जेएनएन। दीपावली, गोर्वधन के बाद मंगलवार को भैयादूज का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। सुबह से ही घरों में विशेष तैयारियां की गई। भाई अपने बहनों का इंतजार करते हुए नजर आए। बहनों ने भाइयों के माथे पर टीका किया और उन्हें मिठाई खिलाई। उसके बाद गोला देते हुए भाइयों की तरक्की, उन्नति और लंबी आयु के लिए भगवान से प्रार्थना की। भाइयों ने भी अपनी बहनों को उपहार भेंट किए।
संसू, डिबाई: नगर क्षेत्र में भाई दूज का पर्व पूरी श्रद्धा के साथ मनाया गया। बहनों ने अपने भइयों के माथे पर तिलक करने के बाद मिठाई खिला कर उनके दीर्घायु की कामना की। वही भाइयों ने भी अपनी बहनों की रक्षा करने का संकल्प लेते हुए उन्हें उपहार भेंट किए।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें