जल निगम की लापरवाही से जापान चैलेंज स्पर्धा से बाहर हुआ बीडीए
बुलंदशहर विकास प्राधिकरण यातायात को सुलभ बनाने के लिए जल्द ही कालाआम चौराहा का सौंदर्यीकरण कर जापान में होने वाली चैलेंज प्रतियोगिता में शामिल होना था।
बुलंदशहर, जेएनएन : बुलंदशहर विकास प्राधिकरण यातायात को सुलभ बनाने के लिए जल्द ही कालाआम चौराहा का सौंदर्यीकरण कर जापान में होने वाली चैलेंज प्रतियोगिता में शामिल होना था। जल निगम द्वारा पाइप लाइन डालने की दुहाई देने के कारण बीडीए चौराहा के सौंदर्यीकरण का कार्य शुरू नहीं करा पाया। जिससे बीडीए इस प्रतियोगिता से बाहर हो गया है।
जापान ने यातायात व्यवस्था को स्मूथ बनाने के लिए यातायात चैलेंज प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए कई देशों को चैलेंज स्वीकार करने के लिए पत्र भेजे थे। बुलंदशहर विकास प्राधिकरण ने प्रतियोगिता में रजिस्टर्ड कराया था। इसके बाद जापान की टीम ने शहर में पहुंचकर कालाआम चौराहा का निरीक्षण किया था, लेकिन जल निगम के सीवर कार्य ने बीडीए के अरमानों पर पानी फेर दिया। बीडीए 32 लाख रुपये की लागत से कालाआम चौराहा का यातायात सुरक्षा की ²ष्टि से विकसित करना था।
.....
अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चैलेंज में यह थी शर्त
कालाआम चौराहा कि तीन माह पहले की हालत के फोटोग्राफ लिए गए थे। तीन माह बाद विकसित होने के बाद के फोटोग्राफ चैलेंज में शामिल करने थे। इसमें विशेष बात यह थी कि चौराहे को 45 दिन में विकसित करना था।
.........
प्रदेश में सिर्फ बुलंदशहर था रजिस्टर्ड
सड़क सुरक्षा को लेकर चल रहे अंतरराष्ट्रीय चेलेंज में उत्तर प्रदेश से बुलंदशहर और उत्तराखंड से नैनीताल तथा पंजाब के पटियाला को शामिल किया गया है। प्रतियोगिता में 93 देश प्रतिभाग कर रहे थे।
.........
इन्होंने कहा..
जापान में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सड़क सुरक्षा को लेकर एक चेलेंज प्रतियोगिता में बुलंदशहर रजिस्टर्ड हो गया था। लेकिन जल निगम के कार्य के कारण हम चैलेंज से बाहर हो गए। लेकिन कालाआम चौराहा को जल निगम का कार्य पूरा होने के बाद चौराहा का निर्माण कराएंगे।
- मोहम्मद शफकत कमाल, उपाध्यक्ष बीडीए