शोरूम में नकब लगाकर आठ ट्रैक्टरों से बैटरी चोरी
कूमल लगाकर चोरों ने शोरूम में खड़े आठ ट्रैक्टरों से बैटरी चोरी कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच-पड़ताल की।
By JagranEdited By: Published: Thu, 06 Aug 2020 07:00 PM (IST)Updated: Thu, 06 Aug 2020 07:00 PM (IST)
बुलंदशहर, जेएनएन। कूमल लगाकर चोरों ने शोरूम में खड़े आठ ट्रैक्टरों से बैटरी चोरी कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच-पड़ताल की।
मोहल्ला मुरारीनगर निवासी सुनीता सिंह पत्नी कृष्ण मोहन सिंह का जीटी रोड पर नवीन मंडी के निकट सांई ट्रैक्टर के नाम से शोरूम है। बुधवार रात चोरों ने कूमल लगाकर शोरूम में घुस गए और आठ ट्रैक्टरों से बैटरी चोरी कर लिया। गुरुवार सुबह जब सुनीत सिंह शोरूम पर पहुंची, तो उन्हें चोरी की जानकारी हुई। जानकारी होने पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई और जांच-पड़ताल की। पुलिस ने पूछताछ के लिए दो लोगों को हिरासत में लिया है। हालांकि बाद में उन्हें छोड़ दिया गया। पीड़ित महिला की तरफ से पुलिस को तहरीर नहीं मिली थी।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें