Move to Jagran APP

संगीत से जीवन में रंग भर रहीं बबीता

महिला हिसा और उत्पीड़न पर लगाम लगाने के लिए बबीता सैनी एक दशक से बालिकाओं को हुनरमंद शिक्षा देकर महिला सशक्तीकरण के काम में लगी हुई हैं। वह लड़कियों को संगीत का हुनर सिखा कर उनके जीवन में रंग भर रही हैं।

By JagranEdited By: Published: Mon, 19 Oct 2020 07:00 PM (IST)Updated: Mon, 19 Oct 2020 07:00 PM (IST)
संगीत से जीवन में रंग भर रहीं बबीता
संगीत से जीवन में रंग भर रहीं बबीता

बुलंदशहर, जेएनएन। महिला हिसा और उत्पीड़न पर लगाम लगाने के लिए बबीता सैनी एक दशक से बालिकाओं को हुनरमंद शिक्षा देकर महिला सशक्तीकरण के काम में लगी हुई हैं। वह लड़कियों को संगीत का हुनर सिखा कर उनके जीवन में रंग भर रही हैं।

loksabha election banner

अनूपशहर निवासी 35 वर्षीय बबीता सैनी ने इंटर पास करने के बाद महिला हिसा और उत्पीड़न के खिलाफ आवाज उठाते हुए महिलाओं को न्याय दिलाने के लिए प्रयास शुरू कर दिए थे। महिला हिसा और उत्पीड़न पर लगाम लगाने के लिए बबीता ने लड़कियों को शिक्षित बनाने की योजना बनाई। लड़कियों को अपने घर पर निश्शुल्क शिक्षा की देनी शुरू कर दी। जिससे 200 से अधिक लड़कियां शिक्षा की मुख्य धारा से जुड़ गई। बबीता ने बालिकाओं को हुनरमंद शिक्षा देने के लिए संगीत विषय से 2006 में एमए किया। लड़कियों को शिक्षित बनाने के साथ ही संगीत के सहारे उनके जीवन में रंग भरने शुरू कर दिए। हुनरमंद शिक्षा देने के साथ ही महिला हिसा और उत्पीड़न के खिलाफ भी लड़ाई जारी रखी। बबीता की महिला हिसा और उत्पीड़न के खिलाफ मुहिम को धार मिलनी शुरू हो गई। बबीता ने लगभग चार दर्जन से अधिक महिलाओं को न्याय दिला चुकी है। महिलाओं को आत्म निर्भर बनाने के लिए लगभग एक दर्जन से अधिक महिलाओं को स्वरोजगार कराया। स्वारोजगार से महिला आत्म निर्भर बन कर हिसा और उत्पीड़न के खिलाफ अपनी आवाज उठा सके। बबीता पांच से अधिक लड़कियों को संगीत में पारांगत बन कर महिला सशक्तीकरण कर रही हैं।

..

लड़कियों को शिक्षा की मुख्यधारा में जुड़कर ही महिला सशक्तीकरण का सपना साकार हो सकता है। लड़किया हुनरमंद शिक्षा लेने के बाद महिला सशक्तीकरण के सपने को साकार कर रही है। लड़कियों के शिक्षित होने से हिसा और उत्पीड़न बंद होंगे। महिलाओं को न्याय दिला कर मन सकुन मिलता है।

- बबिता सैनी, प्रधानाचार्य


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.