बुलंदशहर के औरंगाबाद में सांड काटने का प्रयास, गांव में फोर्स तैनात
बुलंदशहर में गोवंश कटान की घटनाओं पर लगाम नहीं लग रही। अब एक युवक ने खेत में सांड के कटान का प्रयास किया। सांड छूटकर भाग निकला।
By Ashu SinghEdited By: Published: Thu, 06 Dec 2018 12:50 PM (IST)Updated: Thu, 06 Dec 2018 12:50 PM (IST)
बुलंदशहर, जेएनएन। जिले में गोकशी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। गुरुवार सुबह औरंगाबाद क्षेत्र के गांव इलना में एक युवक ने सांड काटने का प्रयास किया। घायल सांड उससे छूटकर भाग गया। युवक भी उसके पीछे भागा। ग्रामीणों के आ जाने पर युवक फरार हो गया।
खेत में कटान
गुरुवार सुबह चार बजे गांव इलना से सटे एक खेत में एक युवक ने सांड को धारदार हथियार से काटने का प्रयास किया। घायल सांड उससे छूटकर जंगल में भाग गया। आरोपित युवक सांड के पीछे भाग रहा था। ग्रामीणों ने उसे देख पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची। आरोपित के घर पर दबिश दी। लेकिन वह नहीं मिला।
गांव में पुलिस तैनात
थानाध्यक्ष अरविंद कुमार सिंह का कहना है कि गांव में पुलिस तैनात कर दी गई है। किसी प्रकार का तनाव नहीं है। सांड का उपचार कराया जा रहा है। आरोपित की तलाश की जा रही है। समाचार लिखे जाने तक मुकदमा दर्ज नहीं हुआ था। बता दें कि स्याना के चिंगरावठी में गोकशी को लेकर ही बवाल हुआ था। सोमवार को हुए बवाल में कोतवाल सुबोध कुमार सिंह और एक युवक सुमित की मौत हो गई थी। वहीं, बुधवार को भी जहांगीराबाद में गोवंश के अवशेष मिले थे।

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें