दहेज की मांग पूरी न होने पर विवाहिता में लगाई आग
देहात कोतवाली क्षेत्र के गांव कादलपुर में 29 अक्टूबर को एक विवाहिता को उसके ससुराल वालों ने दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर जिदा जलाने का प्रयास किया। मायके पक्ष उसे उपचार के लिए गौतमबुद्धनगर ले गए। वह शुक्रवार की शाम देहात कोतवाली में पहुंचे और उन्होंने ससुराल पक्ष के कई लोगों के खिलाफ हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज कराया।
बुलंदशहर, जेएनएन। देहात कोतवाली क्षेत्र के गांव कादलपुर में 29 अक्टूबर को एक विवाहिता को उसके ससुराल वालों ने दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर जिदा जलाने का प्रयास किया। मायके पक्ष उसे उपचार के लिए गौतमबुद्धनगर ले गए। वह शुक्रवार की शाम देहात कोतवाली में पहुंचे और उन्होंने ससुराल पक्ष के कई लोगों के खिलाफ हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज कराया।
जनपद गौतमबुद्धनगर के चिपयाना बुर्ज बलवंत नगर निवासी गिरवर सिंह पुत्र प्रसादी लाल ने बताया कि उसने अपनी बेटी देव कुमारी उर्फ सोनिया की शादी गांव कादलपुर निवासी प्रवीन के साथ की थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही पति और अन्य ससुराल वाले अतिरिक्त दहेज के लिए परेशान कर रहे थे। नहीं मिलने पर उत्पीड़न करना शुरू कर दिया था। कई बार इस मामले में पंचायत और फैसले भी हुए। बेटी को घर से निकाला भी गया। कुछ दिन पहले ही उसे फैसले के बाद ससुराल में भेजा गया था। आरोप है कि 29 अक्टूबर की रात विवाहिता को आरोपितों ने एक कमरे में बंद कर लिया और उसे बुरी तरह से पीटा। इसके बाद उस पर केरोसीन डालकर जिदा जलाने का प्रयास किया। पिता को सूचना मिली तो वह ससुराल में पहुंचे और विवाहिता को उपचार के लिए अपने साथ ले गए। अभी तक महिला का उपचार चल रहा है। पिता की तहरीर पर शनिवार की देर रात प्रवीन, प्रमोद, कुलदीप, गुड्डी, वीरेंद्र, नीतू, विजयपाल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। देहात कोतवाली प्रभारी नरेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि अभी सभी आरोपित फरार है।