Move to Jagran APP

घास काटने गई महिला से दुराचार का प्रयास

थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला के साथ गांव के ही एक युवक ने दुराचार का प्रयास किया। इसमें असफल रहने पर आरोपी ने महिला पर धारदार हथियार से वार कर दिया। हमले में महिला की नाक व उंगली कट गईं। शोर मचाने पर आरोपित मौके से भाग गया। पीड़िता के पति ने तहरीर देकर कार्यवाही की गुहार लगाई है।

By JagranEdited By: Published: Tue, 03 Aug 2021 09:12 PM (IST)Updated: Tue, 03 Aug 2021 09:12 PM (IST)
घास काटने गई महिला से दुराचार का प्रयास
घास काटने गई महिला से दुराचार का प्रयास

बुलंदशहर, जेएनएन। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला के साथ गांव के ही एक युवक ने दुराचार का प्रयास किया। इसमें असफल रहने पर आरोपी ने महिला पर धारदार हथियार से वार कर दिया। हमले में महिला की नाक व उंगली कट गईं। शोर मचाने पर आरोपित मौके से भाग गया। पीड़िता के पति ने तहरीर देकर कार्यवाही की गुहार लगाई है।

loksabha election banner

थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला मंगलवार की सुबह खेतों में घास काटने गई थी। यहां पहले से मौजूद गांव के ही अंकित पुत्र राजेन्द्र ने शराब के नशे में महिला के साथ दुराचार करने के प्रयास किया। घबराई महिला के हाथ से घास काटने की दरांती भी छूट गई। महिला द्वारा विरोध करने पर गुस्साए आरोपित ने महिला पर दरांती से वार कर दिया। महिला की नाक व हाथ की उंगलियां कट गईं। महिला के शोर मचाने पर आसपास के खेतों में काम करे रहे किसानों ने आरोपित को मौके पर ही दबोच लिया और पीट दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया। पीड़ित महिला के पति ने आरोपी अंकित पुत्र राजेश के खिलाफ तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया है।

इनका कहना है

मामला संज्ञान में है, पीड़िता के पति की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा कायम कर उसका चालान कर दिया गया है।

शिव कुमार सिंह, थाना प्रभारी खानपुर महिला पर हमलाकर किया घायल

सिकंदराबाद : गांव महेपा जागीर में महिला के घर में पड़ोसी ने गंदे कपड़े फेंक दिए। इसका विरोध करने पर आरोपित परिवार ने हमला कर दिया। जिसमें महिला घायल हो गई। पीड़ित पक्ष की ओर से कोतवाली में तहरीर दी गई है।

गांव महेपा जागीर निवासी सोनू ने बताया कि पड़ोस में उसके चाचा का परिवार रहता है। तंत्रमंत्र के चलते उक्त परिवार की ओर से उसके घर पर गंदे कपड़े फेंके जाते हैं। जिसका उसकी पत्नी ने विरोध किया था, लेकिन परिवार का मामला होने के कारण विवाद को शांत कराया दिया। मंगलवार की सुबह वह खेतों पर गया था, दोपहर फिर से घर पर गंदे कपड़े फेंके गए। जिसका उसकी पत्नी मीनू ने विरोध तो आरोपितों ने डंडे आदि लेकर उसकी पत्नी पर हमला कर दिया। लहूलुहान होकर गिरने के बाद उस पर लात घुसे बरसाए गए। जिससे वह बेहोश हो गई। आसपास के लोगों ने किसी तरह मीनू को बचाया। घायल को लेकर स्वजन कोतवाली पहुंचे। पुलिस ने पीड़िता को उपचार के लिए भर्ती कराया है। पीड़ित पक्ष की ओर से महिला समेत चार के खिलाफ नामजद तहरीर दी गई है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.