पॉलीथिन का प्रयोग नहीं करने की अपील
भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व के निर्देश पर गांधी संकल्प पदयात्रा क्षेत्रीय सांसद डा. महेश शर्मा ने बुधवार को पॉटरी नगरी में निकाली। इस दौरान उन्होंने साफ-सफाई करते हुए जहां स्वच्छता की अलख जगाई। वहीं लोगों से पॉलीथिन का प्रयोग नहीं करने की अपील भी की।
बुलंदशहर, जेएनएन। भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व के निर्देश पर गांधी संकल्प पदयात्रा क्षेत्रीय सांसद डा. महेश शर्मा ने बुधवार को पॉटरी नगरी में निकाली। इस दौरान उन्होंने साफ-सफाई करते हुए जहां स्वच्छता की अलख जगाई। वहीं लोगों से पॉलीथिन का प्रयोग नहीं करने की अपील भी की।
गौतमबुद्धनगर के सांसद एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री डा. महेश शर्मा बुधवार को खुर्जा के दाताराम चौक पर पहुंचे। जहां उन्होंने शहीद की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इसके बाद आसपास कार्यकर्ताओं के साथ साफ-सफाई की। साथ ही उपस्थित लोगों से महात्मा गांधी के विचारों पर चलने का आह्वान किया। कहा कि गांधी दर्शन के चार आधारभूत सिद्धांत है, जिसमें सत्य, अहिसा, प्रेम और सद्भाव है। भाजयुमो के नगराध्यक्ष गौरव शर्मा ने कहा कि महात्मा गांधी ने स्वच्छता पर विशेष जोर दिया था। भाजपा सरकार उनके इस विचार को आगे बढ़ा रही है। इसके बाद दाताराम चोक से पदयात्रा की शुरुआत हुई। यह यात्रा मुरारीलाल का पेंच, ककराला, सुभाष मार्ग, बड़ा दरवाजा, पानी की टंकी, बुर्ज उस्मान होते हुए नेहरूपुर चुंगी पर संपन्न हुई। इसके बाद गांव मूंडाखेड़ा और बरौली में भी सांसद के साथ कार्यकर्ताओं ने पदयात्रा निकाली। यात्रा के दौरान सांसद ने लोगों से पॉलीथिन का प्रयोग नहीं करने की अपील की। इसमें विधायक विजेंद्र सिंह, सत्यप्रकाश सिंह, डा. डीपी सिंह, राजीव बंसल, राजू राघव, संजय शर्मा, नवनीत बंसल, प्रेमप्रकाश अरोरा, जयप्रकाश अग्रवाल, राजीव सैनी, जीतन शर्मा, लोकेश शर्मा, गोलू, सत्य, ललित, रामअवतार सिंह, भारत भूषण गौतम, वेदप्रकाश मलिक, कृष्ण कुमार आदि रहे।