विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 21, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Yogi Cabinet Expansion: विकास पर होगा जोर, जिले वासियों को मिलेगा हर योजना का लाभ : अनिल शर्मा

By Taruna TayalEdited By:
Published: Wed, 21 Aug 2019 05:19 PM (IST)

मंत्री पद की शपथ लेने के बाद शिकारपुर विधायक अनिल शर्मा ने विशेष बातचीत की। कहा जिले वासियों को सरकारी ...और पढ़ें

Yogi Cabinet Expansion: विकास पर होगा जोर, जिले वासियों को मिलेगा हर योजना का लाभ : अनिल शर्मा
Yogi Cabinet Expansion: विकास पर होगा जोर, जिले वासियों को मिलेगा हर योजना का लाभ : अनिल शर्मा

बुलंदशहर, जेएनएन। शिकारपुर से भाजपा विधायक अनिल शर्मा ने बुधवार को लखनऊ में मंत्री पद की शपथ ग्रहण की। मंत्री बनने की जानकारी पर उनके विधानसभा क्षेत्र में समर्थकों ने मिठाई का वितरण कर एक-दूसरे को बधाई दी। उधर, मंत्री से फोन पर हुई संक्षिप्त बातचीत में जिले वासियों को सरकारी योजनाओं का लाभ प्रमुखता से दिलाने और जनपद के विकास पर अधिक ध्यान देने की बात कही।
काफी समय से थी मंत्री बनने की चर्चा
विधायक अनिल शर्मा के मंत्री बनने की चर्चा पिछले कई दिनों से जिले की हवाओं में तैर रही थी। मंगलवार की रात मुख्यमंत्री आवास से फोन आने के बाद स्थिति काफी हद तक स्पष्ट हो गई थी। हांलाकि रात में हुई बातचीत के दौरान विधायक ने भी इस संबंध में ज्यादा कुछ नहीं बोला। लेकिन बुधवार की सुबह शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने की जानकारी मिले ही उनके समर्थकों ने जश्न मनाना शुरू कर दी। मंत्री के परिजन भी लखनऊ के लिए मंगलवार को ही रवाना हो गए थे। शपथ ग्रहण करने के बाद दैनिक जागरण से हुई संक्षिप्त बातचीत में मंत्री ने बताया कि अभी विभाग का आंवटन होना बाकी है। लेकिन बुलंदशहर जिले वासियों को उनका पूरा हक मिलेगा और सरकारी योजनाओं का लाभ प्राथमिकता से जनपद वासियों तक पहुंचाने की कोशिश होगी। एनसीआर में शामिल होने के बाद भी बुलंदशहर पड़ोसी जनपदों से विकास के मामले में पीछे है, ऐसे में जिले के विकास पर अधिक ध्यान दिया जाएगा। मंत्री ने बताया कि विभाग मिलने के बाद वह अपने विधानसभा क्षेत्र आएंगे और समर्थकों और पार्टी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करेंगे।