अनिल बने लायंस क्लब के अध्यक्ष
शहर के भूड़ चौराहा स्थित एक होटल में सोमवार को लायंस क्लब बुलंदशहर एलिट ने एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें क्लब की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। इसमें सत्र 2020-21 के लिए अनिल अग्रवाल को अध्यक्ष हेमंत वर्मा को सचिव और पुनीत अग्रवाल को कोषाध्यक्ष चुना गया।
बुलंदशहर, जेएनएन। शहर के भूड़ चौराहा स्थित एक होटल में सोमवार को लायंस क्लब बुलंदशहर एलिट ने एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें क्लब की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। इसमें सत्र 2020-21 के लिए अनिल अग्रवाल को अध्यक्ष, हेमंत वर्मा को सचिव और पुनीत अग्रवाल को कोषाध्यक्ष चुना गया। गौरव सूरी ने विकास गोयल और सौरभ अग्रवाल को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। पूर्व अध्यक्ष गौरव सूरी के कार्यकाल में क्लब द्वारा किए गए कार्यों की प्रशंसा की गई। नये अध्यक्ष अनिल अग्रवाल ने कहा कि सभी के सहयोग और सलाह से संगठन आगे भी कार्य करता रहेगा। अमित वर्मा, अमन वर्मा, डा. आनंद सिंह, डा. चंद्रजीत तोमर, रिची कौशिक, सुशांत अग्रवाल, अंकित माहेश्वरी, वैभव सिघल, विजय सिंह, प्रियांशु अग्रवाल आदि मौजूद रहे।