Move to Jagran APP

प्रदेश में अराजकता का माहौल, विकास के दावे फेल: लल्लू

कांग्रेस के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार उर्फ लल्लू ने कहा कि सूबे में अराजकता का माहौल है। सरेआम हत्या के साथ महिला अपराध बढ़ रहे हैं। देश की सबसे बड़ी न्यायपालिका भी प्रदेश में जंगलराज को लेकर टिप्पणी कर चुकी है।

By JagranEdited By: Published: Sat, 19 Oct 2019 10:46 PM (IST)Updated: Sat, 19 Oct 2019 10:46 PM (IST)
प्रदेश में अराजकता का माहौल, विकास के दावे फेल: लल्लू
प्रदेश में अराजकता का माहौल, विकास के दावे फेल: लल्लू

बुलंदशहर, जेएनएन। कांग्रेस के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार उर्फ लल्लू ने कहा कि सूबे में अराजकता का माहौल है। सरेआम हत्या के साथ महिला अपराध बढ़ रहे हैं। देश की सबसे बड़ी न्यायपालिका भी प्रदेश में जंगलराज को लेकर टिप्पणी कर चुकी है। विकास के दावों की जगह-जगह पोल खुल रही है। शासन प्रशासन जनता का उत्पीड़न कर रहा है।

loksabha election banner

शनिवार को कांग्रेसियों ने नवनियुक्त प्रदेशाध्यक्ष अजय कुमार उर्फ लल्लू का सिकंदराबाद नगर में नवनियुक्त जिलाध्यक्ष टुक्कीमल खटीक, सैयद आबिद अली, शकील अहमद के नेतृत्व में स्वागत किया। वार्ता के दौरान हिन्दू वादी नेता कमलेश तिवारी की हत्या के सवाल पर उन्होंने कहा कि अपराधियों की कोई जाति नहीं होती। उनके द्वारा सुरक्षा की मांग गई, लेकिन पुलिस प्रशासन ने कोई पुख्ता कदम नहीं उठाए गए। एक नहीं कई जघन्य हत्याएं हो चुकी हैं और दावा कानून का राज होने का किया जा रहा है। जनता को न्याय नहीं मिल रहा, विकास नहीं भ्रष्टाचार बढ़ा है। प्रदेश उप विधानसभा चुनाव पार्टी अपने बूते पर लड़कर इस बार भाजपा को उसकी औकात बताने जा रही है। पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी के नेतृत्व में प्रदेश में कांग्रेसी को मजबूती मिल रही है। इस दौरान पूर्व सांसद व राष्ट्रीय प्रवक्ता राशिद अलवी, प्रदेश महासचिव वीरेन्द्र गुड्डू का भी स्वागत किया। अंबेडकर पार्क पर पूर्व नगराध्यक्ष इस्लाम मलिक व पायल होटल पर पीसीसी सदस्य नितिन भटनागर के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया।

संस, खुर्जा: हाईवे-91 पर वाजिदपुर के निकट कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष का जोरदार स्वागत किया। साथ ही प्रदेश में पार्टी की मजबूती को लेकर चर्चा की।

शनिवार को कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार इग्लास जा रहे थे। जिसके चलते कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने वाजिदपुर के निकट शिविर लगाया। दोपहर करीब दो बजे उनके पहुंचने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने डोल-नगाड़े बजाए। साथ ही उनका फूलमाला पहनाकर जोरदार स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं को खुर्जा और बुलंदशहर क्षेत्र में पार्टी को मजबूत करने पर जोर दिया और करीब दो मिनट तक इसको लेकर चर्चा की। करीब पांच मिनट तक रुकने के बाद प्रदेश अध्यक्ष अपने गंतव्य के लिए रवाना हो गए। इसमें सुभाष गांधी, ठाकुर कृष्ण मोहन, करन, अतुल, अब्दुल हकीम, संजीव पहाड़िया, रामकुमार, दानिश कुरैशी, मुन्नी लाल, सुनील, दीनानाथ शर्मा, राकेश और खलील कुरैशी आदि रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.