Move to Jagran APP

कर्मियों की हड़ताल से ठप हुई एंबुलेंस सेवा

जेएनएन बुलंदशहर एंबुलेंस कर्मचारी संघ के प्रांतीय आह्वान पर सोमवार को एंबुलेंस कर्मचारी अपनी छह मांगों को लेकर एंबुलेंस खड़ी कर हड़ताल चल गए।

By JagranEdited By: Published: Mon, 26 Jul 2021 10:47 PM (IST)Updated: Mon, 26 Jul 2021 10:47 PM (IST)
कर्मियों की हड़ताल से ठप हुई एंबुलेंस सेवा
कर्मियों की हड़ताल से ठप हुई एंबुलेंस सेवा

जेएनएन, बुलंदशहर : एंबुलेंस कर्मचारी संघ के प्रांतीय आह्वान पर सोमवार को एंबुलेंस कर्मचारी अपनी छह मांगों को लेकर एंबुलेंस खड़ी कर हड़ताल चल गए। एंबुलेंस कर्मचारियों के हड़ताल पर जाने से एंबुलेंस सेवा ठप हो गई। जिससे गर्भवती व मरीजों को अस्पतालों तक पहुंचने के लिए परेशानियों का सामना करना पड़ा। कर्मचारियों ने मांगे पूरी होने तक हड़ताल जारी रखने की चेतावनी दी है।

loksabha election banner

शहर के वलीपुर नहर के समीप एंबुलेंस कर्मचारी संघ के तत्वावधान में सोमवार दस बजे 102 व 108 के ईएमटी व पायलट हड़ताल कर धरना पर बैठ गए। संघ के जिलाध्यक्ष अक्षय त्यागी ने कहा कि सरकार ने एएलएस एंबुलेंस का ठेका दूसरी फर्म को दे दिया है। अब दूसरी फर्म एएलएस एंबुलेंस के लिए नए कर्मचारियों की भर्ती कर रही है। जिसके चलते कर्मचारियों की नौकरी पर तलवार लटक रही है। एंबुलेंस कर्मचारियों को समय से वेतन भी नहीं दिया जा रहा है। एंबुलेंस कर्मचारी ठेका प्रथा बंद कर राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन में शामिल करने, एंबुलेंस कर्मचारियों की नौकरी सुरक्षित करें, समान कार्य समान वेतन कोरोना काल में शहीद हुए कर्मियों को 50 लाख रुपये की मदद उपलब्ध कराने समेत छह मांगों को लेकर हड़ताल पर है। एंबुलेंस कर्मचारियों के हड़ताल पर जाने से एंबुलेंस के खड़े हो जाने से जिले भर में गर्भवती व मरीजों को अस्पताल पहुंचने के लिए परेशानियों का सामना करना पड़ा। कर्मचारियों ने मांगे पूरी नहीं होने तक हड़ताल जारी रखने की चेतावनी दी है।

सूदखोर से बचाने को एसएसपी से लगाई गुहार बुलंदशहर : जहांगीराबाद क्षेत्र के मोहल्ला छैपियान निवासी ओमप्रकाश ने बताया कि पांच वर्ष पूर्व एक व्यक्ति से ब्याज पर 50 हजार रुपये लिए थे। ट्रैक्टर किराये पर चलाकर पांच, 10 और सात हजार हजार आदि की किस्त सूदखोर को देता रहा। इसके बाजवूद भी सूदखोर 50 हजार रुपये का तकादा कर रहा है। न देने पर जान से मारने और लाश गायब करने की धमकी दे रहे हैं। पीड़ित ने आरोपित दो युवकों पर जान से मारने की धमकी और घर में घुसकर अभद्रता के आरोप लगाकर एसएसपी को ज्ञापन सौंपा है। एसएसपी ने जांच के बाद कार्रवाई का आश्वासन दिया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.