आजम खान पर बरसे अमर ¨सह
सपा नेता आजम खान के खिलाफ एफआइआर दर्ज कराने मंगलवार सुबह दिल्ली से लखनऊ तक क
बुलंदशहर: सपा नेता आजम खान के खिलाफ एफआइआर दर्ज कराने मंगलवार सुबह दिल्ली से लखनऊ तक की यात्रा पर निकले राज्यसभा सदस्य अमर ¨सह पूरे भगवा रंग में दिखे। वे आजम खाम पर जमकर बरसे।
चांदपुर नयागांव पहुंचने पर पूर्व जिला पंचायत सदस्य जीतू ठाकुर के आवास पर उनका स्वागत किया गया। इस दौरान पत्रकारों से वार्ता में उन्होंने कहा कि मुलायम ¨सह यादव का कहना था कि सपा में रहना है तो आजम खान को सहना है। इस कारण वह उन्हें सहते रहे। पिछले दिनों आजम खान ने उनकी बेटियों तक पर तेजाब डालने जैसा बयान दिया। पत्नी पर भी टिप्पणी की। उन्होंने उनके और उनके जैसे लोगों यानी ¨हदुओं के खिलाफ भी ऐसी टिप्पणी की। आजम खान ने भारत माता को डायन और प्रधानमंत्री को आतंकवादी कहा था। कश्मीर को भारत का अंग नहीं मानते। रामपुर में धर्म परिवर्तन कराते हैं। बस्तियां उजाड़ते हैं। ¨हदू लड़कियों के साथ छेड़खानी होने पर मुकदमा दर्ज नहीं होने देते।
अमर ¨सह ने खुद के बयान को भड़काऊ नहीं मानने का तर्क देते हुए कहा कि दंगाई और लड़कियों को छेड़ने वाला न ¨हदू होता है और न मुसलमान। वह अशफाक उल्ला खान, वीर अब्दुल हमीद, डा. कलाम और भारत को अपना देश मानने वाले तमाम मुसलमानों की इज्जत करते हैं। नादिरशाह, गजनवी, गोरी, अब्दाली की मानसिकता वाले मुसलमानों के आजम खान समर्थक हैं।
आजम खान के बयान की सीडी लैपटाप पर दिखाते हुए कहा कि मुख्यमंत्री की बेहतर कार्यशैली के बावजूद उत्तर प्रदेश पुलिस अभी पुराने ढर्रे पर ही काम कर रही है। इस कारण आजम खान के खिलाफ कार्रवाई को उन्हें एफआइआर यात्रा निकालनी पड़ रही है। वह लखनऊ पहुंचकर तहरीर देंगे। ¨हदू बंटेगा तो आजम खान जैसों से कटेगा
अमर ¨सह ने कहा कि आज ¨हदू समाज कुंभकर्ण की नींद में सोया है। जिस दिन यह जाग गया, उस दिन भारत में रहने वाले और पाकिस्तान का गाना गाने वालों को खत्म कर देगा। आज ¨हदू समाज को जातिवाद से ऊपर उठने की आवश्यकता है। यदि ¨हदू बंटेगा तो आजम खान जैसों से कटेगा। तेल मोदीजी के घर में नहीं बनता
अमर ¨सह ने कहा कि इस समय महंगाई बढ़ रही है, यह नहीं बढ़नी चाहिए। तेल के दाम भी बढ़ रहे हैं, लेकिन तेल मोदीजी के घर में नहीं बनता, विदेश से आता है। हमें अपने बच्चों की सुरक्षा की ¨चता करनी चाहिए। हम बेचेंगे तो तेल का इस्तेमाल भी करेंगे। अन्यथा यही तेल हमारी बच्चियों पर डाला जाएगा।
हमें अयोध्या प्यारा है
अमर ¨सह ने कहा कि योगी और मोदी के राज में ¨हदू समाज में सुरक्षा की भावना बढ़ी है। जिस तरह मुस्लिम भाइयों को मक्का-मदीना प्यारा है, उसकी तरह हमें अयोध्या प्यारा है। रामलला का मंदिर वहीं बनना चाहिए।