विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

कृष्ण सर्किट: अलीगढ़-मुरादाबाद एक्सप्रेसवे से सीधे जुड़ेंगे मथुरा, बुलंदशहर व हस्तिनापुर, श्रद्धालुओं की राह होगी आसान

By Amar Singh Edited By: Praveen Vashishtha
Published: Wed, 21 Oct 2026 06:30 AM (IST)

Krishna Circuit: प्रस्तावित अलीगढ़-मुरादाबाद एक्सप्रेसवे बुलंदशहर में गंगा किनारे स्थित महाभारतकालीन धार्मिक स्थलों को कृष्ण सर्किट के तहत विकसित करने ...और पढ़ें

AI जेनरेटिड फोटो

AI जेनरेटिड फोटो

HighLights

  1. अलीगढ़-मुरादाबाद एक्सप्रेस-वे कृष्ण सर्किट के विकास में होगा सहायक।

  2. हस्तिनापुर से गढ़मुक्तेश्वर, स्याना, अनूपशहर होते हुए मथुरा तक होगा मार्ग।

अमर सिंह राघव, बुलंदशहर। जिले के गंगा तटीय धार्मिक स्थलों की श्रृंखला को कृष्ण सर्किट के तहत विकसित करने के लिए प्रस्तावित अलीगढ़- मुरादाबाद एक्सेस कंट्रोल कॉरिडोर धुरी बनकर उभरेगा।

स्थानीय आमजन भगवान श्रीकृष्ण के विवाह से संबंधित स्थानों को कृष्ण सर्किट के नाम से विकसित करने व हस्तिनापुर से गढ़मुक्तेश्वर, स्याना, अनूपशहर होते हुए मथुरा तक की मांग को पूरा करने में प्रस्तावित अलीगढ़-मुरादाबाद एक्सेस कंट्रोल काॅरिडोर एक्सप्रेसवे मददगार साबित होगा।

जिले के स्याना, अनूपशहर और डिबाई तहसील क्षेत्र में 65 किलोमीटर क्षेत्र में गंगा किनारे महाभारतकालीन ऐतिहासिक एवं पौराणिक धार्मिक स्थलों की श्रृंखला को काॅरिडोर बनाने के लिए वृहद सर्वे में जुटा है।

प्रस्तावित अलीगढ़-मुरादाबाद ग्रीनफील्ड रोड निर्माण के लिए भी कवायद शुरू हो गई है। दैनिक जागरण के अवंतिका कारिडोर को लेकर चलाए अभियान के बाद से ही स्थानीय लोग हस्तिनापुर और जनपद के स्याना ,अनूपशहर और डिबाई तहसील के गंगा तटीय धार्मिक स्थलों की श्रृंखला को कृष्ण सर्किट के तहत विकसित करने की मांग करते चले आ रहे थे।

श्रृंखला में भगवान श्रीकृष्ण के विवाह संस्कार की गाथा सिमटी हुई है। भगवान श्री कृष्ण ने माता अवंतिका देवी मंदिर पर माता रूक्मिणी से विवाह संस्कार किया था। भगवान श्रीकृष्ण के विवाह संस्कार के नाम पर 12 से अधिक गांव बसे हैं। पलटा हुआ आहार आज भी चनराम और माता रुक्मिणी के भाई बलराम के बीच युद्ध का साक्षी है।

प्रस्तावित अलीगढ़-मुरादाबाद ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे जिले के धार्मिक स्थलों को सीधे कनेक्ट करेगा। प्रस्तावित काॅरिडोर बनने से लंबे समय से चली आ रही मेरठ के हस्तिनापुर-बुलंदशहर और मथुरा को जोड़ने की मांग को पूरी करने में मददगार बनेगा।

एक्सप्रेसवे जनपद के डिबाई और शिकारपुर तहसील के 30 गांव से होकर निकलेगा। हस्तिनापुर से गढ़मुक्तेश्वर होते हुए स्याना से जिले में प्रवेश होगा। स्याना से अनूपशहर होते हुए प्रस्तावित अलीगढ़ मुरादाबाद ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस वे से होते हुए मथुरा सीधी पहुंच बनेगी।

इन्होंने कहा

प्रस्तावित एक्सप्रेसवे हस्तिनापुर-बुलंदशहर और मथुरा को जोड़कर कृष्ण सर्किट के लिए मददगार बनेगा।
- जगत सिंह भगतजी , श्रद्धालु
किसी भी काॅरिडोर के लिए कनेक्टविटी महत्वपूर्ण होती है। एक्सप्रेसवे कनेक्टिविटी के सेतु के रूप में काम करेगा।
-प्रवीण कुमार, श्रद्धालु
एक्सप्रेसवे कृष्णा सर्किट बनाने में प्रदेश सरकार के लिए काफी मददगार साबित होगा।
- मुकेश कुमार आर्य, श्रद्धालु
लंबे समय से चली आ रही कृष्ण सर्किट की मांग की प्रस्तावित अलीगढ़-मुरादाबाद एक्सप्रेसवे राह आसान करेगा।
-अमरगिर महंत, मांडव ऋषि आश्रम