सब्जी मंडी में कराया शारीरिक दूरी का पालन
सब्जी मंडी में रात को लोगों की भीड़ रहती है। जहां शारीरिक दूरी का पालन नहीं किया जाता। मंगलवार रात पुलिस-प्रशासनिक अधिकारी मंडी पहुंचे और सख्ती दिखाते हुए लोगों से शारीरिक दूरी का पालन कराया।
बुलंदशहर, जेएनएन। सब्जी मंडी में रात को लोगों की भीड़ रहती है। जहां शारीरिक दूरी का पालन नहीं किया जाता। मंगलवार रात पुलिस-प्रशासनिक अधिकारी मंडी पहुंचे और सख्ती दिखाते हुए लोगों से शारीरिक दूरी का पालन कराया। वहीं लोगों की थर्मल स्क्रीनिग भी कराई गई।
खुर्जा नवीन मंडी रात में खुलती है। जहां पर क्षेत्र के किसान सब्जी बेचने और ठेली संचालक सब्जी खरीदने आते हैं। ऐसे में मंडी में भीड़भाड़ अधिक रहती है। मंगलवार रात ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ईशा प्रिया पुलिस और नगरपालिका टीम के साथ पहुंचीं। उन्होंने मंडी के व्यापारी और वहां आने वालों को शारीरिक दूरी का पाठ पढ़ाया। साथ ही बताया कि शारीरिक दूरी का पालन करना बेहद जरूरी है। तभी कोरोना को फैलने से रोका जा सकता है। इसके लिए उन्होंने मंडी के व्यापारियों को विशेष दिशा-निर्देश दिए। वहीं मंडी के व्यापारियों और वहां आने वाले लोगों की एक-एक करके थर्मल स्क्रीनिग कराई। साथ ही चेतावनी देते हुए कहा कि अगर मंडी में नियमों का उल्लंघन किया जाएगा, तो कार्रवाई की जाएगी।