Move to Jagran APP

भाकियू भानु के कार्यकर्ताओं ने फूंका विकास दुबे का पुतला

खुर्जा में जेवर अड्डा चौराहे पर भाकियू भानु कार्यकर्ताओं ने बदमाश विकास दुबे का पुतला दहन करते हुए विरोध प्रदर्शन किया। साथ ही उसे गिरफ्तार करके फांसी पर लटकाए जाने की मांग सरकार से की है।

By JagranEdited By: Published: Sun, 05 Jul 2020 05:47 PM (IST)Updated: Sun, 05 Jul 2020 05:47 PM (IST)
भाकियू भानु के कार्यकर्ताओं ने फूंका विकास दुबे का पुतला
भाकियू भानु के कार्यकर्ताओं ने फूंका विकास दुबे का पुतला

बुलंदशहर, जेएनएन। खुर्जा में जेवर अड्डा चौराहे पर भाकियू भानु कार्यकर्ताओं ने बदमाश विकास दुबे का पुतला दहन करते हुए विरोध प्रदर्शन किया। साथ ही उसे गिरफ्तार करके फांसी पर लटकाए जाने की मांग सरकार से की है।

loksabha election banner

रविवार दोपहर को भारतीय किसान यूनियन भानु के कार्यकर्ता जेवर अड्डा चौराहे पर पहुंच गए। जहां उन्होंने कानपुर की घटना की निदा की। साथ ही बलिदान देने वाले पुलिसकर्मियों की आत्मशांति के लिए भगवान से प्रार्थना की। जिसके बाद उन्होंने विकास दुबे के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया और पुतला दहन करते हुए अपना विरोध जताया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने कहा कि ऐसे अपराधी को पकड़कर तुरंत फांसी देनी चाहिए। वहीं अपराधी के घर को तोड़ने की कार्रवाई का लोगों ने स्वागत किया। इस मौके पर विकास वर्मा, दीपक गुप्ता, आशीष वर्मा, अभय भारद्वाज, वेदप्रकाश, राहुल आदि रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.