पिता संग दुनिया छोड़ गई 17 साल की मुस्कान, सड़क हादसे में हुई दोनों की मौत
बुलंदशहर में अलीगढ़-अनूपशहर मार्ग पर एक अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार पिता और उनकी बेटी की मौत हो ...और पढ़ें

प्रतीकात्मक फोटो
HighLights
बुलंदशहर में अज्ञात वाहन ने बाइक में मारी टक्कर।
घायल दीक्षा का अस्पताल में उपचार जारी।
संवाद सूत्र, छतारी (बुलंदशहर)। अलीगढ़-अनूपशहर मार्ग पर रविवार रात अज्ञात वाहन की टक्कर से 40 वर्षीय सतीश लोधी और उनकी 17 वर्षीय पुत्री मुस्कान की मौत हो गई। 14 वर्षीय भतीजी दीक्षा गंभीर रूप से घायल हो गई।
सतीश, मुस्कान और दीक्षा निवासी गांव हैबतपुर जवां, अलीगढ़ बाइक से अनूपशहर जा रहे थे। जैसे ही वे बिजलीघर के निकट पहुंचे तो अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। तीनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने सतीश और मुस्कान को मृत घोषित कर दिया। दीक्षा का उपचार जारी है।
थाना प्रभारी नरेंद्र सिंह ने बताया कि मृतकों के स्वजन को सूचना देने के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाए गए। हादसे को अंजाम देने वाले वाहन की पहचान के लिए सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखी जा रही है। थाना प्रभारी ने बताया कि बाइक सवारों ने हेलमेट नहीं पहना था।
यह भी पढ़ें- दिल्ली-देहरादून इकोनामिक काॅरिडोर पर भीषण हादसा, दिल्ली निवासी युवती की मौत; युवक घायल
दिनभर मार्गों पर लगा रहा जाम, राहगीर हुए परेशान
खुर्जा: नगर में कई स्थानों पर सड़क किनारे इंटरलाकिंग लगाने का कार्य किया जा रहा है। कार्य के चलते सड़क किनारे को खोद दिया गया है। ऐसे में पैदल चलने वाले राहगीर भी सड़क से होकर निकल रहे हैं और वाहनों के आवागमन के लिए कम जगह बच रही है। जिस कारण पिछले चार-पांच दिनों से मार्गों पर जाम की स्थिति बन रही है।
खुर्जा में दाताराम चौक से लेकर जेवर अड्डा चौराहा, कचहरी मार्ग, सुभाष मार्ग पर सोमवार को सुबह से लेकर शाम तक जाम की स्थिति बनी रही। जिस कारण राहगीरों को कुछ ही दूरी तय करने में काफी समय गया। कचहरी मार्ग स्थित दुकानदार हरपाल सिंह ने बताया कि दिन के समय लोगों का आवागमन अधिक रहता है। ऐसे में इंटरलाकिंग का कार्य रात के समय होना चाहिए। जिस कारण वहां काफी देर तक जाम लगा रहा।
