सीएए को लेकर एबीवीपी ने बांटी पुस्तक
एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने नागरिकता संशोधन कानून(सीएए) के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए पुस्तक बांटी। कानून को लेकर फैलाई जा रही अफवाहों से दूर रहने की अपील की। कार्यकर्ताओं ने सीएए के महत्वपूर्ण बिंदुओं को समझाया।
बुलंदशहर, जेएनएन। एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने नागरिकता संशोधन कानून(सीएए) के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए पुस्तक बांटी। कानून को लेकर फैलाई जा रही अफवाहों से दूर रहने की अपील की। कार्यकर्ताओं ने सीएए के महत्वपूर्ण बिंदुओं को समझाया।
खुर्जा के कॉलेज मार्ग पर शुक्रवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के बैनर तले काफी छात्र एकत्र हो गए। जहां उन्होंने नागरिकता संशोधन कानून को लेकर लोगों को जागरूक किया और उन्हें कानून से जुड़े पहलुओं की पुस्तक वितरित की। इसके बाद कार्यकर्ता विधायक आवास पर पहुंचे और उन्हें भी पुस्तक दी। इस दौरान संगठन के जिला संयोजक दिवाकर चौधरी ने बताया कि इस पुस्तक में पूरा नागरिकता संशोधन कानून पूरा है। इसके अलावा गृहमंत्री अमित शाह का स्पष्टीकरण एवं आश्वासन, पाकिस्तान से विस्थापित हिदुओं के लिए पूर्ववर्ती व्यवस्था, अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर संज्ञान, वर्ष 2016 के संशोधन के प्रयास, वर्ष 2004-14 के बीच पाकिस्तान में हिदुओं पर हुए अत्याचार, विभाजन और राहत पुनर्वास कार्य, भारत की संविधान सभा आदि का वर्णन है। कार्यकर्ताओं ने लोगों से अफवाहों से दूर रहने की अपील की। इसमें भूपेंद्र सिंह, दिवाकर चौधरी, राजेश वर्मा, हीरामणि गुप्ता, राकेश गुप्ता, विकास कुमार आदि रहे।