Move to Jagran APP

जनमानस की एक पुकार, मां गंगे की जय-जयकार

जनमानस की एक पुकार मां गंगे की जय-जयकार बुलंदशहरजेएनएन। गंगा संरक्षण आध्यात्म और संस्कृति जनसहभागिता के संगम के लिए शुरू हुई गंगा यात्रा मंगलवार की शाम चार बजे बुलंदशहर के स्याना क्षेत्र में पहुंची। गंगा मां के जयकारों की गूंज के साथ यात्रा रथ पर फूलों की वर्षा स्वागत किया गया। की गई। सदानीरा को स्वच्छ रखने और संरक्षण करने का संकल्प सड़क के दोनों ओर कतार में खडे़ लोगों के चेहरे पर साफ दिख रहा था।

By JagranEdited By: Published: Tue, 28 Jan 2020 11:45 PM (IST)Updated: Wed, 29 Jan 2020 06:00 AM (IST)
जनमानस की एक पुकार, मां गंगे की जय-जयकार
जनमानस की एक पुकार, मां गंगे की जय-जयकार

बुलंदशहर,जेएनएन। गंगा संरक्षण, आध्यात्म और संस्कृति जनसहभागिता के संगम के लिए शुरू हुई गंगा यात्रा मंगलवार की शाम चार बजे बुलंदशहर के स्याना क्षेत्र में पहुंची। गंगा मां के जयकारों की गूंज के साथ यात्रा रथ पर फूलों की वर्षा स्वागत किया गया। की गई। सदानीरा को स्वच्छ रखने और संरक्षण करने का संकल्प सड़क के दोनों ओर कतार में खडे़ लोगों के चेहरे पर साफ दिख रहा था।

loksabha election banner

मंगलवार सुबह स्याना से लेकर नरौरा तक का नजारा बदला हुआ था। मां गंगे के संरक्षण के लिए शुरू हुई गंगा यात्रा के स्वागत के लिए जिलेवासी बेचैन थे। इस बीच बरसात शुरू हो गई और माहौल भी सर्द हो गया। लेकिन यात्रा के स्वागत के लिए सड़क के दोनों ओर कतार में खड़े जनपदवासियों के जोश ने माहौल का गरम रखा। स्याना के गांव भैसोड़ा में स्वागत सभा की तैयारी जिला प्रशासन द्वारा की गई थी। यहां तमाम अधिकारियों के साथ जनप्रतिनिधि भी यात्रा के इंतजार में थे। तय समय से करीब चार घंटे बाद यात्रा ने जैसे ही जनपद की सीमा में प्रवेश किया, माहौल पूरी तरह से बदल गया। मां गंगे के प्रति अपार श्रद्धा लिए जनसमूह ने गंगा मां की जय के जयकारों से आसमान तक अपने उत्साह की आवाज पहुंचाई। ढोल बजने लगे और मंगल गीत के साथ मंत्रोचारण की आवाज भी तेज हो गई। स्वागत गेट पर यात्रा के पहुंचते ही उत्साह का बांध सीमा तोड़ गया और फूलों की बारिश शुरू हो गई। रथ पर विराजमान उपमुख्यमंत्री डा. दिनेश शर्मा, गन्ना मंत्री सुरेश राणा और वन एवं पर्यावरण मंत्री अनिल शर्मा ने लोगों से संवाद किया। गंगा की स्वच्छता और संरक्षण के संकल्प के साथ यहां यात्रा ने आगे का सफर शुरू किया। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष अनिल सिसौदिया, सांसद डा. भोला सिंह, विधायक देवेंद्र लोधी, संजय शर्मा, अनीता सिंह राजपूत, विमला सोलंकी आदि भी रथ पर सवार हो गए। फूलों से भरे रास्तों पर होती रही जयजयकार

यात्रा स्याना से होते हुए लखावटी, औरंगाबाद, जहांगीराबाद, अनूपशहर पहुंची। रास्ते भर लोगों के समूह यात्रा रथ पर फूल बरसाते रहे और गंगा मां की जय के साथ बंदे मातरम और भारत मां की जय के जयकारे लगाते रहे। रास्ते में ग्रामीणों ने अपने स्तर से यात्रा के स्वागत की तैयारियां की थी और टेंट लगाए गए और रंग बिरंगे गुब्बारे और फूलों से रास्तों को सजाया गया था। सत्कार से मुस्कराते दिखे अतिथि

गंगा यात्रा की अगुवाई कर रहे उपमुख्यमंत्री के साथ मंत्री और अन्य लोगों का काफिला जनपद में हुए सत्कार से काफी खुश नजर आए। क्योंकि मौसम खराब होने के बाद भी अपार जनसमूह यात्रा के स्वागत के लिए सड़क पर उतरा हुआ था। पुलिस को भी काफी मेहनत लोगों को सड़क से हटाने के लिए करनी पड़ी। रथ देखकर किया नमन

यात्रा के स्वागत के लिए कतार में खडे़ महिला-पुरुष के पास जैसे ही गंगा यात्रा का रथ पहुंचा। लोगों ने तत्काल हाथ जोड़ कर रथ को नमन किया और जयकारा लगाया। कई महिलाएं तो यात्रा को देखने के लिए अपने नवजात बच्चे के साथ भीड़ में खड़ी हुई थी। उधर, यात्रा करीब चार घंटे की देरी से जनपद में पहुंची थी, लेकिन इसके बाद भी यात्रा के स्वागत के लिए खड़े लोगों का उत्साह कम नहीं हुआ।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.