क्वारंटाइन किए 35 लोगों को खाद्य सामग्री देकर घर भेजा
क्वारंटाइन किए 35 लोगों का 14 दिन का समय पूरा होने पर नगर पंचायत प्रशासन ने उन्हें खाद्य सामग्री देकर घर भेज दिया है। हालांकि उन्हें अभी घरों से नहीं निकलने के निर्देश दिए गए हैं।
बुलंदशहर, जेएनएन। क्वारंटाइन किए 35 लोगों का 14 दिन का समय पूरा होने पर नगर पंचायत प्रशासन ने उन्हें खाद्य सामग्री देकर घर भेज दिया है। हालांकि, उन्हें अभी घरों से नहीं निकलने के निर्देश दिए गए हैं।
छतारी नगर पंचायत अधिशासी अधिकारी अरविद कुमार मिश्रा ने बताया बीते दिनों अलीगढ़-अनूपशहर मार्ग पर छतारी दोराहे स्थित गांधी इंटर कालेज में क्वारंटाइन सेंटर बनाते हुए 48 लोगों को क्वारंटाइन किया था। इन लोगों को चाय-नाश्ता सहित भोजन की व्यवस्था की गई थी। शुक्रवार को क्वारंटाइन का 14 दिन का समय पूरा होने पर नगर पंचायत द्वारा कस्बा समेत देहात क्षेत्र के कुल 35 लोगों क्वारंटाइन सेंटर से घर भेज दिया है। ईओ ने बताया कि क्वारंटाइन का 14 दिन का समय पूरा होने के बाद 35 लोगों को आटा, चावल, दाल, आलू आदि खाद्य सामग्री दी गई है। उक्त लोगों को समय-समय पर चिकित्सकों से जांच कराने और घरों में ही रहने के निर्देश दिए गए हैं। इस मौके पर चेयरमैन हाजी अशरफ कुरैशी, सुमितवीर लिपिक, भूपेंद्र, विवेक, अतीकुर्रहमान, हरज्ञान आदि मौजूद रहे। क्वारंटाइन सेंटर से दो लोगों को घर भेजा
संवाद सूत्र, अहमदगढ़ : कस्बे के लकी फार्म हाउस अहमदगढ़ में बनाए गए क्वारंटाइन सेंटर से दो लोगों को 14 दिन की अवधि पूरी करने के बाद शिकारपुर तहसील प्रशासन ने शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम बुलाकर उनका स्वास्थ्य परीक्षण कराया और उसके बाद दोनों लोगों को घर भेज दिया। तहसील प्रशासन ने बताया कि दोनों लोग थाना छतारी क्षेत्र के एक गांव निवासी थे।