कोरोना के 26 नए मरीज मिले, आठ डिस्चार्ज
कोरोना की चेन लगातार बढ़ रही है। गुरुवार को जिले में अलग-अलग स्थानों पर कोरोना के 26 नए मरीज मिले। साथ ही कोरोना मुक्त होने पर आठ मरीजों को डिस्चार्ज किया गया।
बुलंदशहर, जेएनएन। कोरोना की चेन लगातार बढ़ रही है। गुरुवार को जिले में अलग-अलग स्थानों पर कोरोना के 26 नए मरीज मिले। साथ ही कोरोना मुक्त होने पर आठ मरीजों को डिस्चार्ज किया गया। जिले में अब संक्रमितों की संख्या 850 हो गई है। तेजी से बढ़ती कोरोना चेन को लेकर अधिकारी परेशान हैं।
स्वास्थ्य अधिकारियों के मुताबिक गुरुवार को आई रिपोर्ट में आठ मरीज अनूपशहर में मिले। छह केस बुलंदशहर सिटी और इसके आसपास में मिले हैं। चार मरीज ऊंचागांव क्षेत्र में मिले हैं। दो मरीज खुर्जा में मिले हैं। दो सिकंदराबाद और एक शिकारपुर में मिला है। औरंगाबाद और अगौता में एक-एक मरीज मिला है। एक मरीज मेरठ में मिला है, जोकि बुलंदशहर का रहने वाला है। मेरठ से ट्रांसफर होकर यहां आया है। जिले में अब संक्रमितों की संख्या 850 हो गई है। इसमें 565 मरीज कोरोना मुक्त हो चुके हैं। 262 एक्टिव मरीज का कोविड-19 हास्पिटल में इलाज किया जा रहा है। अब तक 24 लोगों की कोरोना के चलते जान गई है। जिला सर्विलांस अधिकारी डा. रोहताश यादव का कहना है कि नये मिले मरीजों को जेपी हास्पिटल चिट्टा में शिफ्ट किया गया है। नये मिले मरीजों की केस हिस्ट्री खंगालकर उन्हें क्वारंटाइन सेंटर में भेजा जा रहा है। लोगों की लापरवाही के चलते मरीजों की संख्या बढ़ रही है।