पुलिस मुठभेड़ में 25 हजारी दो बदमाशों को गोली लगी
गुरुवार रात को दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुई मुठभेड़ में 25-25 हजार के दो इनामी बदमाश पुलिस की गोली से घायल हो गए जबकि इनके दो साथी फरार हो गए।
जासं, बुलंदशहर : गुरुवार रात को दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुई मुठभेड़ में 25-25 हजार के दो इनामी बदमाश पुलिस की गोली से घायल हो गए, जबकि इनके दो साथी फरार हो गए।
एसपी सिटी अतुल कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि गुरुवार को शातिरों की गिरफ्तारी के लिए अभियान चलाया गया। देहात कोतवाल अरविंद कुमार ने एनएच-19 स्थित दोस्तपुर गांव के पुलिया के नीचे चेकिग शुरू कर दी। इस दौरान दो बदमाश फायरिग करते हुए भागने लगे। जवाबी कार्रवाई में दो बदमाशों को पुलिस की गोली लग गई। एक फरार हो गया। घायल बदमाश का नाम लोकेश उर्फ भाटी पुत्र ललित कुमार निवासी तैय्यबपुर गांव थाना शिकारपुर बुलंदशहर है। उसने अपने साथी का नाम गुड्डू पुत्र राजकुमार निवासी नेकपुर थाना शिकारपुर बताया। इन दोनों ने करीरा गांव स्थित जनसेवा केंद्र से 25 हजार की लूट की थी। लोकेश पर नौ मुकदमे दर्ज हैं।
इसके अलावा एसपी देहात मनीष कुमार मिश्र ने बताया कि गुरुवार रात को शिकारपुर थाना प्रभारी सतेंद्र कुमार पुलिस फोर्स के साथ बरासू गांव के तिराहे के पास चेकिग कर रहे थे। इसी दौरान पुलिस ने नवादा गांव के पास दो बदमाशों को घेर लिया। दोनों ओर से हुई फायरिग में एक बदमाश आरिफ प्रधान पुत्र अशरफ अली निवासी मंगरोली गांव थाना हसनपुर, जिला अमरोहा घायल हो गया, जो वर्तमान में डासना वार्ड नंबर दो, यासीनगढ़ी थाना मंसूरी, जिला गाजियाबाद में रहता है। उसका साथी भाग गया। आरिफ प्रधान ने 25 दिन पहले पहासू के त्योरी गांव के पास अपने साथी के साथ लूट की थी। उसके खिलाफ खिलाफ बुलंदशहर, मेरठ व हापुड़ जिले में 14 मुकदमे दर्ज हैं।