दिल्ली पुलिस के रिटायर्ड इंस्पेक्टर से 1.53 करोड़ ठगे
दिल्ली पुलिस के एक सेवानिवृत्त इंस्पेक्टर से मैरिज होम बनाने के नाम पर 1.53 करोड़ रुपये ठग लिए। पीड़ित ने एक नामजद समेत चार आरोपितों पर रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
जेएनएन, बुलंदशहर। दिल्ली पुलिस के एक सेवानिवृत्त इंस्पेक्टर से मैरिज होम बनाने के नाम पर 1.53 करोड़ रुपये ठग लिए। पीड़ित ने एक नामजद समेत चार आरोपितों पर रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
दिल्ली के आनंद विहार निवासी रामभूल सिंह पुत्र नैन सिंह मूलरूप से लखावटी क्षेत्र के रहने वाले हैं। कुछ माह पहले उनकी डीएम रोड पर एक होटल के समीप रहने वाले व्यक्ति से मैरिज होम बनाने के लिए बातचीत हुई। मैरिज होम बनाने का झांसा देकर आरोपित और उसके तीन साथियों ने 1.53 करोड़ रुपये हड़प लिए। ठगी का पता चलने पर पीड़ित ने अपने रुपये वापस मांगे तो आरोपित आश्वासन देता रहा। दबाव बनाने पर आरोपितों ने पीड़ित को जान से मारने की धमकी भी दी। नगर कोतवाली प्रभारी अखिलेश त्रिपाठी ने बताया कि एसएसपी के आदेश पर आरोपित कुश अग्रवाल समेत तीन अज्ञात आरोपितों पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। जांच में जो भी तथ्य प्रकाश में आएंगे, उसके आधार पर आरोपितों पर कार्रवाई की जाएगी।
छेड़छाड़ के विरोध पर मारपीट
ककोड़ : क्षेत्र के गांव निवासी महिला ने पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि उसका पति नोएडा निजी कंपनी में ड्यूटी करता है।
शनिवार सुबह उसका पति ड्यूटी करने के लिए नोएडा गया हुआ था। आरोप है कि इस बीच पीड़िता को घर में अकेले आरोपित देवर ने गलत नियत से छेड़छाड़ करनी शुरू कर दी। विरोध करने आरोपित ने मारपीट की। शोर होने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और उसे बचाया। पीड़िता ने पुलिस को आरोपित देवर को नामजद करते हुए तहरीर दी।