युवा मोर्चा ने लिया भाजपा को मजबूत बनाने का संकल्प
परिवहन मंत्री अशोक कटारिया ने बुधवार को भारतीय जनता पार्टी कार्यालय पर हुई युवा मोर्चा की परिचय बैठक को संबोधित किया।
बिजनौर, जेएनएन। परिवहन मंत्री अशोक कटारिया ने बुधवार को भारतीय जनता पार्टी कार्यालय पर हुई युवा मोर्चा की परिचय बैठक को संबोधित किया।
उन्होंने कहा कि युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं का दायित्व है कि वर्ष 2022 में होने वाले चुनाव में सफलता के लिए पार्टी को मजबूत बनाएं। केंद्र और राज्य सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं को आम जनमानस तक पहुंचाने का काम करें।
युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष रोबिन चौधरी एवं केशव चौधरी के संचालन में हुई बैठक में कार्यकर्ताओं ने वर्ष 2022 के चुनाव में जीत के लिए पूरी ताकत से जुटने का संकल्प लिया। बैठक में ललित सैनी, आकाश शास्त्री, लवकुश गुर्जर, जयवीर पंचाल, विनय चौहान, विनीत चौधरी,दीपक चौहान, केशव चौधरी, संकित राठी, पुलकित भारद्वाज, नवजोत ग्रेट मुकुल तोमर, शुभम चौहान, यतेंद्र सिंह, वरुण एडवोकेट, अनमोल मित्तल, रितिक त्यागी, राहुल खन्ना, विक्की जोशी, हिमांशु पाराशर, उदयवीर, रोहित विश्वकर्मा, सुमित गुर्जर अभिषेक प्रताप सिंह व अभिषेक चौहान मौजूद थे। समाज का मार्गदर्शक होता है प्रबुद्ध वर्ग : राजेंद्र अग्रवाल
मेरठ के सांसद राजेंद्र कुमार अग्रवाल ने मंगलवार की देर शाम एक बैंक्वेट हाल में आयोजित प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री आदित्यनाथ की योजनाओं का जिक्र करते हए कहा कि बिजनौर में मेडिकल कालेज की स्थापना तथा राष्ट्रीय राजमार्गो पर काम चल रहा है। उन्होंने कहा कि आजादी के बाद राजा महेंद्र प्रताप सिंह को सम्मान देना, बड़े गौरव की बात है।
उन्होंने कहा कि प्रबुद्ध वर्ग समाज का मार्गदर्शक होता है, इसी के नाते उसके कंधों पर राष्ट्र निर्माण की अहम जिम्मेदारी होती है। राष्ट्र निर्माण में सिर्फ भाजपा सक्रिय भूमिका निभा रही है, बाकी सभी राजनीतिक दल इससे विमुख है।
सम्मेलन में सदर विधायक सुचि मौसम चौधरी ने कहा कि पहले गुंडे एवं माफियाओं तथा भ्रष्टाचारियों को बढ़ावा दिए जाने के साथ-साथ नियुक्तियां भी जाति देखकर की जाती थी, किंतु यूपी में योगी आदित्यनाथ के मुख्यमंत्री बनने के बाद समाज के सभी वर्ग के लोग सुरक्षित महसूस कर रहे है। डा. जेपी अग्रवाल की अध्यक्षता एवं पवन राजपूत के संचालन में हुए कार्यक्रम में डा. अमित नारायण, सीताराम राणा, ऐश्वर्य मौसम चौधरी, गजेंद्र पाल सिंह ने विचार व्यक्त किए। सम्मेलन में प्रबुद्ध प्रकोष्ठ के जिला संयोजक पवन कुमार एवं भाजपा मंडल अध्यक्षों ने संयुक्त रूप सांसद मेरठ को स्मृति चिह्न दिया। सम्मेलन में भाजपा जिलाध्यक्ष सुभाष वाल्मीकि, जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अजीत पवार, जिला बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष एसके बबली, नीरज शर्मा, अनुज त्यागी, एडवोकेट नवदीप, यशपाल विश्वकर्मा, सत्यवीर त्यागी, डा. बीरबल सिंह,डा. नवनीत गर्ग, विनय राणा, संजीव गुप्ता, मंदीप चौधरी आदि मौजूद थे।