Move to Jagran APP

नृसिंह भगवान और भक्त प्रहलाद के जयघोष से गूंजा गायत्री शक्तिपीठ

नजीबाबाद (बिजनौर) पूर्णिमा पर्व पर गायत्री शक्तिपीठ पर पांच कुंडीय गायत्री यज्ञ का आयोजन किया गया। श्रद्धालुओं ने यज्ञ में आहुति देने के साथ सर्व जन के जीवन में सुख-शांति की प्रार्थना की।

By JagranEdited By: Published: Fri, 22 Mar 2019 11:10 PM (IST)Updated: Fri, 22 Mar 2019 11:10 PM (IST)
नृसिंह भगवान और भक्त प्रहलाद के जयघोष से गूंजा गायत्री शक्तिपीठ
नृसिंह भगवान और भक्त प्रहलाद के जयघोष से गूंजा गायत्री शक्तिपीठ

नजीबाबाद, (बिजनौर) :पूर्णिमा पर्व पर गायत्री शक्तिपीठ पर पांच कुंडीय गायत्री यज्ञ का आयोजन किया गया। श्रद्धालुओं ने यज्ञ में आहुति देने के साथ सर्व जन के जीवन में सुख-शांति की प्रार्थना की।

loksabha election banner

होली पर्व पर जयनगर स्थित शक्तिपीठ प्रांगण में व्यवस्थापक डा.दीपक कुमार की देखरेख में गायत्री यज्ञ हुआ। डा.दीपक ने कहा कि होली राष्ट्रीय चेतना के जागरण का पर्व है। इस पर्व पर छोटे-बड़े का भेद भुलाकर मानव प्रेम और सौहार्द को प्राथमिकता दी जाती है। होली यज्ञीय पर्व है। इसके बाद नई फसल पकने लगती है। सामूहिक यज्ञ के रूप में होली जलाकर नवीन अन्न का यज्ञ करना कृषि प्रधान देश की यज्ञीय संस्कृति के अनुकूल है। उन्होंने कहा कि अन्याय और अत्याचार से पीड़ित व्यक्ति को न्याय दिलाने और उसकी रक्षा करने वाला नृसिंह कहलाता है।

गायत्री साधकों ने नृसिंह भगवान का पूजन करते हुए पांच कुंडीय गायत्री यज्ञ में आहुतियां प्रदान कीं। नृसिंह भगवान की जय, भक्त प्रहलाद की जय से वातावरण गूंज उठा। इससे पहले पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य उपवन में नवीन फसल के रूप में गेहूं की बालियों का पूजन करते हुए होलिका दहन किया गया। इस मौके पर कमल शर्मा, जितेंद्र सिंह, हरीश शर्मा, परिव्राजक जीएस पारीख, अशोक शर्मा, ओमपाल सिंह, राजेंद्र सिंह, कुलदीप एडवोकेट आदि उपस्थित रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.