Move to Jagran APP

महिला सफाई कर्मियों को किया सम्मानित

जेएनएन बिजनौर। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर विभिन्न स्थानों पर नारी शक्ति का सम्मान कर महिला

By JagranEdited By: Published: Mon, 08 Mar 2021 10:55 PM (IST)Updated: Mon, 08 Mar 2021 10:55 PM (IST)
महिला सफाई कर्मियों को किया सम्मानित
महिला सफाई कर्मियों को किया सम्मानित

जेएनएन, बिजनौर। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर विभिन्न स्थानों पर नारी शक्ति का सम्मान कर महिला दिवस मनाया गया। धामपुर नगर पालिका परिसर में महिला सफाईकर्मियों का फूलमालाओं से स्वागत किया गया। अफजलगढ़ कोतवाली में सीओ ने महिलाओं के साथ केक काटकर महिला दिवस मनाया। वहीं नहटौर के एक पूर्व माध्यमिक विद्यालय में कक्षा आठ की छात्रा को एक दिन का प्रधानाचार्या बनाया गया।

loksabha election banner

सोमवार को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित कर नारी शक्ति का सम्मान किया गया। धामपुर नगर पालिका परिसर में पालिकाध्यक्ष राजू गुप्ता और ईओ सुभाष कुमार ने महिला सफाई कर्मियों के सम्मान में कार्यक्रम आयोजित किया। इस दौरान पालिका की महिलाकर्मी द्वारा उन्हें फूल मालाएं पहना कर और मुंह मीठा कराकर सम्मान किया गया। पालिकाध्यक्ष राजू गुप्ता और ईओ सुभाष कुमार ने कहा कि पालिका की महिला सफाईकर्मी पूरी लगन और जिम्मेदारी के साथ अपने कार्यों का निर्वहन करती हैं। उनका सदैव सम्मान करना चाहिए। इस दौरान चेतन स्वरूप, विशाखा, माया, शहनाज आदि मौजूद रहे।

अफजलगढ़ : कोतवाली अफजलगढ़ में सीओ सुनीता दहिया ने महिलाओं के साथ केक काट कर महिला दिवस की बधाई दी। इस दौरान गोष्ठी में महिलाओं को उनके अधिकारों एवं सुरक्षा के बारे में जागरूक किया गया। सीओ ने हेल्पलाइन नंबर 1090, 112, 108, 101 आदि के बारे में जानकारी दी। इस दौरान प्रधानाचार्य संध्या शर्मा, कोतवाल नरेश कुमार, डा. पारूल शर्मा, रेखा रानी, सीमा मित्तल, एसएसआई अरविद कुमार भदौरिया, किरपान सिंह, मैन कुमार, साहब सिंह तथा दिनेश कुमार शर्मा आदि मौजूद रहे।

नहटौर: सोमवार को नहटौर के गांव दबथला स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय में कक्षा आठ की छात्रा कुमारी रूबी को एक दिन के लिए विद्यालय की प्रधानाचार्या का कार्यभार सौंपा गया। शिक्षकों ने छात्राओं को महिला सशक्तिकरण के बारे में जागरूक किया। इस अवसर पर प्रबन्ध समिति के अध्यक्ष बाबू सिंह, प्रधानाध्यापक सुधाराज सिंह, सुहानी कुमारी, मीनाक्षी देवी, अमर सिंह, सनोज कुमार आदि मौजूद रहे। वहीं एमकेडी कन्या महाविद्यालय में छात्राओं के लिए आत्मरक्षा की ट्रेनिग के लिए शिविर का आयोजन हुआ। रिया शर्मा, शिफा मिर्जा, शनव्वर शाहीन आदि सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। एडीओ राजीव कुमार, महेश कुमार, परवेज शैली, चौधरी काजल, रवि कुमार आदि मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.