प्रेमी के साथ पत्नी ने की थी पति की हत्या
बिजनौरजेएनएन। ग्राम बावनसराय में विजय की हत्या पत्नी व उसके प्रेमी ने की थी। घर में हत्या करने के बाद आत्महत्या का रुप देने के लिए दौ सौ मीटर दूर अरंडी के पेड़ पर शव लटका दिया था। अवैध संबंध का विरोध करने पर हत्या को अंजाम दिया गया। पुलिस ने पत्नी व प्रेमी को जेल भेज दिया है।
प्रेमी के साथ पत्नी ने की थी पति की हत्या
बिजनौर,जेएनएन।
ग्राम बावनसराय में विजय की हत्या पत्नी व उसके प्रेमी ने की थी। घर में हत्या करने के बाद आत्महत्या का रुप देने के लिए दौ सौ मीटर दूर अरंडी के पेड़ पर शव लटका दिया था। अवैध संबंध का विरोध करने पर हत्या को अंजाम दिया गया। पुलिस ने पत्नी व प्रेमी को जेल भेज दिया है।
नगीना देहात थाना क्षेत्र के गांव बबनसराय निवासी विजय सिंह (35) पुत्र जगदीश का का शव मंगलवार को अरंडी के पेड़ पर लटका मिला था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मौत का कारण गला घोंट कर हत्या करना आया है। पुलिस ने हत्या में मुकदमा दर्ज जांच शुरू कर दी ।
पुलिस लाइन में आयोजित प्रेस वार्ता बुधवार को एसपी देहात विश्वजीत श्रीवास्तव ने बताया कि पुलिस ने हत्याकांड का पर्दाफाश करते हुए मृतक विजय की पत्नी कंचन व उसके प्रेमी बबनसराय निवासी ऋषिपाल पुत्र रामचंद्र को गिरफ्तार किया है। कंचन व ऋषिपाल के बीच अवैध संबंध थे। विजय इसका विरोध करता था। इस संबंध में गांव में पंचायत भी हुई। पंचायत में ऋषिपाल को जलील किया गया।
बीती सोमवार रात विजय कोटद्वार से शराब के नशे में घर आया। इसके बाद कंचन व ऋषिपाल ने चारपाई पर लेटे विजय का रस्सी से गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी और लाश को रस्सी में बांधकर आत्महत्या का रुप देने के लिए पेड़ पर लटका दिया।
एसओ धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि कंचन के पहले पत्नी दिनेश की मौत हो गई थी। इसके बाद उसे देवर विजय के साथ बैठा दिया गया था। पूर्व पति के तीन व विजय से दो बच्चे हैं। हत्या के लिए पति ने कहा था
प्रेस वार्ता में आरोपित कंचन ने बताया कि उसका पति विजय कहता था कि उसे मारकर वह ऋषिपाल के साथ रह सकती है। आरोपित ने कहा कि विजय ने ही कहा था कि उसकी हत्या कर पेड़ पर लटका दें। ताकि वह बच जाए।