ठिठुरन भरी सर्दी से राहत के आसार नहीं
बिजनौर: पहाड़ी क्षेत्र पर हो रही बर्फबारी और सर्द हवाओं से मैदानी इलाकों में सर्दी का कहर जारी है। सर्दी के कारण जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। आने वाले दिनों में ठिठुरन भरी सर्दी से छुटकारा मिलने के आसार नहीं है।
बिजनौर: पहाड़ी क्षेत्र पर हो रही बर्फबारी और सर्द हवाओं से मैदानी इलाकों में सर्दी का कहर जारी है। सर्दी के कारण जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। आने वाले दिनों में ठिठुरन भरी सर्दी से छुटकारा मिलने के आसार नहीं है।
लगातार पड़ रही कड़ाके की ठण्ड से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है।
लगातार ठिठुरन भरी सर्दी का कहर जारी है। पहाड़ी क्षेत्रों में हो रही बर्फबारी के कारण शीतल हवाएं शूल की भांति शरीर को भेद रही है। गनीमत रहीं की गुरुवार को सूर्य देवता ने सुबह करीब सात बजे दर्शन दे दिए। धूप के बावजूद सर्दी का कहर कम नहीं हुआ। सर्दी के चलते बाजारों में भीड़ भी कम ही दिखाई दी। व्यापारी अपने प्रतिष्ठानों पर हाथ पर हाथ धरे बैठे दिखाई दिए। शाम के समय बाजार भी जल्दी ही बंद हो गये। नगीना स्थित कृषि अनुसंधान केंद्र की मौसम वेधशाला के प्रेक्षक आरके शर्मा के अनुसार आने वाले दिनों में भी सर्दी से छुटकारा मिलने की संभावना नहीं है।
नगीना: पहाड़ी क्षेत्र में लगातार हो रही बर्फबारी के चलते मैदानी क्षेत्र का तापमान भी गिरता जा रहा है जिसके चलते गुरुवार को भी ठंडा दिन रहा। अत्यधिक सर्दी के कारण सुबह-सुबह से ही धूप निकलने के बावजूद दिन भर ठंडक बनी रही। नगीना स्थित कृषि अनुसंधान केंद्र की मौसम वेधशाला के प्रेक्षक आरके शर्मा के अनुसार गुरुवार को न्यूनतम तापमान 2.2 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 18.6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। जबकि बुधवार को न्यूनतम तापमान 2.3 डिग्री सेल्सियस व अधिकतम तापमान 16.8 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया था। गुरुवार को बुधवार के न्यूनतम तापमान से 0.1 डिग्री सेल्सियस की गिरावट की गई जबकि अधिकतम तापमान में 1.8 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हुई।