मस्जिदों और ईदगाह पर पहरा, ड्रोन से निगरानी
बिजनौर जेएनएन। ईद उल फितर की नमाज शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई। कुछ स्थानों पर कब्रिस्तान और ईदगाह पर लोगों ने एकत्र होने का प्रयास किया लेकिन पुलिस ने उन्हें खदेड़ दिया। मस्जिदों और मदरसों पर पुलिस मुस्तैद रही। जामा मस्जिद भी पुलिस की सुरक्षा घेरे में रही। ड्रोन से धार्मिकस्थलों की निगरानी की गई।
मस्जिदों और ईदगाह पर पहरा, ड्रोन से निगरानी
बिजनौर, जेएनएन। ईद उल फितर की नमाज शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई। कुछ स्थानों पर कब्रिस्तान और ईदगाह पर लोगों ने एकत्र होने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस ने उन्हें खदेड़ दिया। मस्जिदों और मदरसों पर पुलिस मुस्तैद रही। जामा मस्जिद भी पुलिस की सुरक्षा घेरे में रही। ड्रोन से धार्मिकस्थलों की निगरानी की गई। पुलिस-प्रशासन के अधिकारी सुबह से ही सड़कों पर दौड़ते रहे।
सोमवार को ईद उल फितर का त्यौहार मनाया गया। कोरोना महामारी के चलते मस्जिद बंद है। सामूहिक रूप से नमाज पढ़ने पर पूरी तरह रोक है। ईद पर सामूहिक नमाज अदा करने से रोकने के लिए सुरक्षा व्यवस्था की गई। मसजिद और ईदगाह पर विशेष तौर पर पुलिस और पीएसी तैनात रही। जामा मस्जिद और ईदगाह पर पुलिस का घेरा रहा।
बास्टा में ईदगाह पर एकत्र होने की कोशिश करने पर पुलिस ने लाठी फटकार कर भगा दिया। एसपी सिटी लक्ष्मी निवास मिश्र और एडीएम शहर कब्रिस्तान में किसी धार्मिक कार्य से एकत्र होने पर सूचना पर वह मौके पर पहुंचे और लोगों को डांट-फटकार कर भगा दिया। उन्हें मुकदमा दर्ज करने की चेतावनी दी। इसके बाद झालू में भी कुछ लोगों को पुलिस ने खदेड़ा। हल्दौर और झालू में एसपी सिटी ने ड्रोन उड़ाकर धार्मिकस्थलों का निगरानी की।
एसपी देहात संजय कुमार कोतवाली देहात पहुंचे और धार्मिकस्थलों का निरीक्षण किया। इसके बाद नगीना और नगीना देहात में पहुंचकर ईद पर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।
---
इनका है कहना..
ईद उल फितर का त्योहार शांत और सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाया गया। सभी लोगों ने अपने घरों में नमाज अदा की है। एहतियात के तौर पर पुलिस मस्जिद और ईदगाहों पर मुस्तैद रही। जिलेभर में सामूहिक नमाज पढ़ने का कोई मामला सामने नहीं आया है।
-संजीव त्यागी, एसपी, बिजनौर
--------------