बालीवुड में नजीबाबाद का नाम रोशन कर रहे वसीम
जेएनएन बिजनौर। कुरैशी प्रोडक्शन की ओर से तेरी रूह के गानों की एलबम जारी हुई हैं। य
जेएनएन, बिजनौर। कुरैशी प्रोडक्शन की ओर से 'तेरी रूह' के गानों की एलबम जारी हुई हैं। यूट्यूब चैनल पर तेरी रूह के गानों ने धूम मचाई है। आठ घंटे में दो मिलियन से ज्यादा लोगों ने देखा व सुना है।
नगर के पालोमल कालोनी निवासी वसीम कुरैशी ने मुंबई में जाकर धमाल मचाया है। उनकी कुरैशी प्रोडक्शन और आत्मा म्यूजिक कंपनी की ओर से शुक्रवार को मुंबई में तेरी रूह के गानों की एलबम जारी हुई है। गानों को यूट्यूब चैनल पर रिलीज होते ही मात्र आठ घंटे में 2 मिलियन से ज्यादा लोगो ने देखा और सुना। गाने के डायरेक्टर व निर्माता वसीम कुरैशी ने बताया कि तेरी रूह के गानों को इमरान हाशमी की राज जैसी बड़ी फिल्म में आवाज दे चुके सिगर तोशी साबरी ने गाया है। टीवी कलाकार शक्ति अरोड़ा व निशा गुरगई ने अपने अभिनय से संवारा है। एलबम लांचिग के दौरान बालीवुड की विशाल जेठवा, एजाज खान, सिगर जान कुमार शानू, शाहिद माल्या, राहुल शर्मा आदि मौजूद रहे।
वसीम कुरैशी ने बताया कि उनके प्रोडक्शन में कुतुब मीनार मूवी जल्द रिलीज होने जा रही है। इसमें बालीवुड के कई बड़े कलाकार हिस्सा ले रहे हैं। वसीम कुरैशी पिछले दो साल से मुंबई में रह कर बालीवुड की दुनिया में नजीबाबाद का नाम रोशन कर रहे हैं।
गुणवत्तापरक व पारदर्शिता के साथ हो वादों का निस्तारण
जेएनएन, बिजनौर। अखंड आर्यवर्त निर्माण संघ का एक प्रतिनिधिमंडल कानून मंत्री से मिला। प्रतिनिधिमंडल ने वादों के निस्तारण में हो रही देरी पर चिता व्यक्त की। उन्होंने गुणवत्तापरक एवं पारदर्शिता के साथ वादों का निस्तारण किए जाने की मांग की।
अखंड आर्यवर्त निर्माण संघ का एक प्रतिनिधिमंडल प्रदेश महासचिव अभिषेक पंडित के नेतृत्व में लखनऊ पहुंचा। प्रतिनिधिमंडल ने कानून मंत्री बृजेश पाठक से मुलाकात की। उन्होंने कानून मंत्री से न्यायालयों पर बढ़ रहे लंबित वादों के शीघ्र निस्तारण के लिए अतिरिक्त न्यायालय बनाए जाने, गुणवत्ता एवं पारदर्शिता के साथ वादों का शीघ्र कराए जाने और स²ढ़ कानून व्यवस्था को गति देने की मांग की। कानून मंत्री बृजेश पाठक ने प्रतिनिधिमंडल को भरोसा दिलाया कि उत्तर प्रदेश सरकार कानून व्यवस्था को लेकर गंभीर है। प्रदेश में अब कानून का राज है। कानून व्यवस्था को सु²ढ़ व प्रभावशाली बनाने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। प्रतिनिधिमंडल में विकास सैनी, सचिन शर्मा, जतिन त्यागी आदि कार्यकर्ता शामिल रहे।