किशोरियों से छेड़छाड़, आरोपितों की पिटाई का वीडियो वायरल
बिजनौरजेएनएन। बढ़ापुर थाना क्षेत्र एक गांव की दो किशोरियों से जंगल जाते समय छेड़छाड़ कर दी। परिजनों ने दो आरोपितों को पकड़ लिया और उनकी जमकर पिटाई की। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को पकड़ लिया जबकि दो फरार हो गए। किशोरी के पिता की तहरीर पर चारों आरोपितों के खिलाफ छेड़छाड़ पोक्सो एक्ट व एससी-एसटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
किशोरियों से छेड़छाड़, आरोपितों की पिटाई का वीडियो वायरल
बिजनौर,जेएनएन। बढ़ापुर थाना क्षेत्र एक गांव की दो किशोरियों से जंगल जाते समय छेड़छाड़ कर दी। परिजनों ने दो आरोपितों को पकड़ लिया और उनकी जमकर पिटाई की। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को पकड़ लिया, जबकि दो फरार हो गए। किशोरी के पिता की तहरीर पर चारों आरोपितों के खिलाफ छेड़छाड़, पोक्सो एक्ट व एससी-एसटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
एक गांव निवासी किशोरी अपनी नाबालिग भतीजी के साथ मंगलवार शाम खेत पर जा रही थी। रास्ते में पड़ोसी गांव मुजफ्फरनगर के रहने वाले चार युवक दो बाइकों पर सवार होकर वहां पहुंचे और दोनों से छेड़छाड़ शुरू कर दी। लड़कियों ने शोर मचाया। आरोप है कि उन्हें जातिसूचक शब्द बोलते हुए धमकी दी। शोर सुनकर गांव के कुछ लोगों ने दो आरोपितों को पकड़ लिया। अन्य दो फरार हो गए। दोनों की महिलाओं ने भी जमकर पिटाई की। इस दौरान वहां भीड़ एकत्र हो गई। सूचना पर बढ़ापुर पुलिस मौके पर पहुंच गई। दोनों को थाने ले गई। पकड़े गए आरोपित गांव मुजफ्फरनगर निवासी जावेद और अबरार हैं। वहीं फरार आरोपित गजाल और खान हैं। पीड़िता के पिता की तहरीर पर चारों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। गिरफ्तार जावेद और अबरार का चालान कर दिया गया है। मारपीट का वीडियो वायरल हो चुका है।
थाना प्रभारी कृपा शंकर सक्सेना ने बताया कि फरार दोनों आरोपितों तलाश की जा रही है।