विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मायावती को झटका देकर अखिलेश यादव के खेमे में पहुंचे हाजी जियाउद्दीन अंसारी, सपा प्रमुख ने दिलाई सदस्यता

Published: Sun, 17 May 2026 11:55 AM (GMT+05:30)Updated: Sun, 17 May 2026 11:59 AM (GMT+05:30)

नूरपुर विधानसभा क्षेत्र से बसपा के पूर्व प्रत्याशी हाजी जियाउद्दीन अंसारी ने लखनऊ में समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ...और पढ़ें

हाजी जियाउद्दीन अंसारी अखिलेश यादव के साथ।

हाजी जियाउद्दीन अंसारी अखिलेश यादव के साथ।

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

संवाद सूत्र, नूरपुर(बिजनौर)। नूरपुर विधानसभा क्षेत्र से वर्ष 2022 में हुए चुनाव में बसपा प्रत्याशी रहे हाजी जियाउद्दीन अंसारी ने लखनऊ स्थित समाजवादी पार्टी कार्यालय पहुंचकर सैकडो समर्थकों के साथ समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली। सपा प्रमुख अखिलेश यादव द्वारा उन्हे पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराई गई।

लखनऊ में ली सपा की सदस्यता

हाजी जियाउद्दीन अंसारी ने जानकारी देते हुए बताया कि समाजवादी पार्टी की नीतियों से प्रभावित होकर उन्होंने शनिवार को लखनऊ में सपा कार्यालय पर समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की है।

यह भी पढ़ें- आगरा के सरकारी गोदाम से बचाए रेड सेंड बोआ सांप, चूहों की संख्या करते हैं कंट्रोल

बसपा की टिकट पर लड़े थे चुनाव

हाजी जियाउद्दीन अंसारी को 2019 के चुनाव में बसपा द्वारा अमरोहा लोकसभा क्षेत्र से प्रत्याशी घोषित किया था, लेकिन चुनाव से पूर्व उनका टिकट काट दिया था। इसके बाद 2022 में हुए विधानसभा चुनाव में बहुजन समाज पार्टी ने टिकट देकर उन्हे चुनाव में उतारा था। हालाकि वह कोई करिश्मा नही कर सके थे, और उन्हे तीसरे नंबर पर संतोष करना पडा था।

यह भी पढ़ें- नई दिल्ली-आगरा तीसरी रेल लाइन: 600 करोड़ से 26 KM की लंबी लाइन घटाएगी मालगाड़ियों का प्रेशर