Move to Jagran APP

एक ही रात में ढाई डिग्री घटा तापमान

बिजनौरजेएनएन। क्षेत्र में गुरुवार रात से शीतलहर चलने के साथ बारिश हो रही है। पूरी रात हुई बारिश सुबह तक जारी रही जिससे अधिकतम और न्यूनतम तापमान में ढाई डिग्री की गिरावट आई। शुक्रवार सुबह लोग ठिठुरते रहे।

By JagranEdited By: Published: Fri, 13 Dec 2019 10:43 PM (IST)Updated: Sat, 14 Dec 2019 06:09 AM (IST)
एक ही रात में ढाई डिग्री घटा तापमान
एक ही रात में ढाई डिग्री घटा तापमान

एक ही रात में ढाई डिग्री घटा तापमान

loksabha election banner

बिजनौर,जेएनएन। क्षेत्र में गुरुवार रात से शीतलहर चलने के साथ बारिश हो रही है। पूरी रात हुई बारिश सुबह तक जारी रही, जिससे अधिकतम और न्यूनतम तापमान में ढाई डिग्री की गिरावट आई। शुक्रवार सुबह लोग ठिठुरते रहे।

नजीबाबाद में शुक्रवार सुबह का तापमान 11.2 डिग्री से. नोट किया गया। गुरुवार सुबह यह तापमान 13.5 डिग्री से. था। शुक्रवार सुबह से शाम तक बीच-बीच में हुई बादलों की गरज डराती रही। राजकीय इंटर कॉलेज स्थित मौसम वैधशाला के प्रभारी सुनील कुमार ने बताया कि पूरी रात हुई बारिश शुक्रवार सुबह 31.5 मिलीमीटर नोट की गई। शुक्रवार को दिन भर बारिश जारी रहने से इसका आंकड़ा और बढ़ने की संभावना है। अधिकतम और न्यूनतम तापमान के अंतर में कमी आई है। वहीं, पिछले दो-तीन दिन में गेहूं की बुवाई करने वाले किसानों ने अपना माथा पकड़ लिया है। किसान रफीक अहमद, बिलाल, राजवीर, विजेंद्र का कहना है कि एक हफ्ते पहले उन्होंने खेत में गेहूं बोया था। गेहूं की बुवाई किए अभी दो ही दिन हुए थे। बारिश ने उनकी मेहनत पर पानी फेर दिया है। अब उन्हें दोबारा गेहूं की बुवाई करनी होगी। मेहनत और लागत लगाने के साथ ही बुवाई में विलंब होने से फसल पछेती हो जाएगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.