बसों की किल्लत से दिनभर जूझीं बहनें
चांदपुर: भैया दूज पर परिवहन निगम के दावे उसे समय फुस्स नजर आए, जब यात्रियों को बसों की किल्
चांदपुर: भैया दूज पर परिवहन निगम के दावे उसे समय फुस्स नजर आए, जब यात्रियों को बसों की किल्लत से जूझना पड़ा।
शनिवार को भैया दूज पर्व के मद्देनजर जैसे यात्रियों की भीड़ बस स्टैंड पर उमड़ी तो बसों की किल्लत नजर आई। दूर-दराज के लिए बसों की व्यवस्था तो दूर, लोकल रूटों पर भी बसें कम ही रहीं। इसके चलते घंटों तक यात्रियों व बहनों को बसों का इंतजार करना पड़ा। बसों में चढ़ने के लिए यात्रियों के बीच मारामारी रही। कोई खिड़की से चढ़ता दिखा तो कई दरवाजे पर लटका रहा। यह स्थिति शाम तक जारी रही। उधर, बसों की किल्लत का फायदा डग्गामार वाहन चालकों ने खूब उठाया। एक के बाद एक लगातार डग्गामार वाहन यात्रियों को सेवा देते नजर आए। ऐसे में चालकों ने यात्रियों की मजबूरी का फायदा उठाते हुए मनमाना किराया वसूला। डग्गामार वाहनों की स्थिति भी यह रही कि यात्री उनकी साइडों पर लटककर सफर करते नजर आए।