Move to Jagran APP

जाम से जकड़ा शहर, राहगीर बेहाल

बिजनौर : धनतेरस पर खरीददारी को निकले लोग जाम से जूझते नजर आए। मुख्य डाकघर, सिविल लाइन और

By JagranEdited By: Published: Mon, 05 Nov 2018 10:32 PM (IST)Updated: Mon, 05 Nov 2018 10:32 PM (IST)
जाम से जकड़ा शहर, राहगीर बेहाल
जाम से जकड़ा शहर, राहगीर बेहाल

बिजनौर : धनतेरस पर खरीददारी को निकले लोग जाम से जूझते नजर आए। मुख्य डाकघर, सिविल लाइन और अन्य प्रमुख बाजारों में चौपहिया-दुपहिया वाहनों सहित ई-रिक्शा के कारण जबरदस्त जाम की स्थिति रही। रही सही कसर दुकानों के बाहर लगे स्टालों ने पूरी कर दी। थोड़ी दूर चलने के लिए भी लोगों को काफी देर इंतजार करना पड़ा। वहीं, त्योहारों के मद्देनजर शहर के भीड़ भरे इलाकों में पुलिस बल व पीएसी तैनात रहे।

loksabha election banner

दीपावली सात नवंबर को है। सोमवार को धनतेरस को लेकर बाजारों में रौनक रही। पर्व पर खरीददारी को निकले लोग खासे उत्साहित दिखे। हालांकि नगर में लगे जाम ने उनकी दिक्कतों में खासा इजाफा कर दिया। प्रमुख बाजारों में दुकानों के बाहर लगे स्टाल और बेतरतीब खड़े किए गए दुपहिया, चौपहिया वाहन, रिक्शा और ई-रिक्शा ने नगर की यातायात व्यवस्था को ठप कर दिया। प्रमुख बाजारों में जबरदस्त जाम की स्थिति रही। कुछ दूर का फासला तय करने में भी लोगों के पसीने छूट गए। कई प्रमुख बाजारों में वाहनों के प्रवेश को प्रतिबंधित भी किया गया। इसके बावजूद भी जाम की स्थिति रही। सिविल लाइन रोड पर सुबह से लेकर रात तक जाम लगा रहा। रात में उमड़ी भीड़ से ट्रैफिक व्यवस्था खराब हो गई। जजी, शक्ति का चौराहा, जानी का चौराहा समेत शहर में जाम रहा। धामपुर, नजीबाबाद, चांदपुर आदि शहरों के मुख्य चौराहों व बाजार में जाम लगा रहा। हालांकि पुलिस की ओर से इंतजाम किया गया। दीपावली को लेकर पुलिस व पीएसी तैनात की गई है। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चाक चौबंद व्यवस्था की गई है। एसपी उमेश कुमार ¨सह ने बताया कि सुरक्षा व्यवस्था की गई है। शांति व्यवस्था में खलल डालने वालों से सख्ती से निपटा जाएगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.