तीन डग्गामार बसें सीज, सवारियों को उतारा
चांदपुर(बिजनौर) : आसपास के क्षेत्र होकर दिल्ली को चलने वाले डग्गामार बसों के खिलाफ शनिवार परिवहन विभाग के अधिकारियों ने विशेष अभियान चलाया। एआरटीओ ने टीम के साथ चांदपुर में चे¨कग करते हुए तीन बसों को पकड़कर सीज कर दिया। बस में सवार सवारियों को भी उतार दिया।

बता दें कि स्योहारा, नूरपुर, नहटौर व आसपास के क्षेत्र से कई डग्गामार बसें दिल्ली के लिए संचालित हैं। बसों के चालक जगह-जगह से सवारियों को बैठाते हैं और मनमाना किराया भी वसूलते हैं। यह कार्य काफी समय से चल रहा है। शिकायत के बाद भी अधिकारी कोई ठोस कार्रवाई नहीं करते हैं। लेकिन, शनिवार सुबह एआरटीओ प्रवर्तन आरके चौबे ने अपनी टीम के साथ चांदपुर पहुंचे। नूरपुर रोड पर चे¨कग अभियान चलाते हुए तीन बसों को पकड़ लिया। उसमें सवार सवारियों को बस से उतार दिया। बाद में बसों को कोतवाली लाकर सीज कर दिया गया। एआरटीओ ने बताया कि अवैध रूप से चलने वाली ऐसी बसों के खिलाफ रोजाना चे¨कग अभियान चलेगा। अवैध रूप से दिल्ली रूट पर बसें नहीं चलने दी जाएगी।