हर दिन 1200 भूखों का पेट भर रहे समाजसेवी
लॉकडाउन के शुरुआती दौर में कई जगह प्राइवेट रसोइयां चली और लोगों तक पका खाना पहुंचाया गया लेकिन अधिकांश अब बंद हो गई हैं। समाजसेवी विकास गुप्ता और उनकी टीम ने वेद मंदिर में प्राइवेट रसोई संचालित की। यहां से न केवल पका खाना बांटा गया बल्कि खाद्य सामग्री की किट भी दी गई।
बिजनौर, जेएनएन। लॉकडाउन के शुरुआती दौर में कई जगह प्राइवेट रसोइयां चली और लोगों तक पका खाना पहुंचाया गया, लेकिन अधिकांश अब बंद हो गई हैं। समाजसेवी विकास गुप्ता और उनकी टीम ने वेद मंदिर में प्राइवेट रसोई संचालित की। यहां से न केवल पका खाना बांटा गया, बल्कि खाद्य सामग्री की किट भी दी गई। इनकी रसोई से हर रोज 1200 से अधिक लोगों को खाने के पैकेट बांटे जा रहे हैं। पुलिसकर्मियों को भी खाने के पैकेट दिए जा रहे हैं। विकास गुप्ता ने बताया कि जरूरतमंदों को खाने के पैकेट देने साथ उन्हें मास्क भी वितरित किए जा रहे हैं। आने वाले दिनों में भी उनकी रसोई चलती रहेगी।