दिनभर सूर्यदेव ने बादलों से खेलते रहे लुकाछुपी
बिजनौर : मौसम में शीतलहर व पाला पड़ने से ठंड का असर जारी है। जिले में शीतलहर, पाले व कोहरे से बढ़ी ठंड ने लोगों को ठिठुरने को मजबूर कर रखा है। दिनभर सूर्यदेव बादलों से लुकाछुपी खेलते रहे।
बिजनौर : मौसम में शीतलहर व पाला पड़ने से ठंड का असर जारी है। जिले में शीतलहर, पाले व कोहरे से बढ़ी ठंड ने लोगों को ठिठुरने को मजबूर कर रखा है। दिनभर सूर्यदेव बादलों से लुकाछुपी खेलते रहे। सुबह धूप निकली, एक-दो घंटे बाद आसमान में बादल छा गए और सूर्यदेव बादलों में छिप गए। सुबह के समय ही धूप निकली और लोग धूप सेंकते दिखाई दिए। विशेषकर महिलाएं व बच्चे छतों पर धूप का आनंद लेते दिखे। हालांकि, दिन में हवा चलने से मौसम ठंडा रहा। साथ ही सुन्न के चलते लोग ठिठुरते दिखाई दे रहे थे। शाम को हवा के चलते मौसम एक बार फिर ठंडा महसूस हुआ।
सुबह-शाम शीतलहर और ठिठुरन के आगे लोग बेबस नजर आ रहे हैं। नगीना अनुसंधान केन्द्र की वेधशाला के अनुसार गुरुवार को अधिकतम तापमान 19.8 डिग्री और न्यूनतम तापमान 4.7 डिग्री सेल्सियस मापा गया।