आकर्षण की छठा बिखेर गया ज्योति पर्व
दीपावली पर्व प्रेम सौहार्द और परंपरागत उल्लास के साथ मनाया गया।
बिजनौर, जेएनएन: दीपावली पर्व प्रेम, सौहार्द और परंपरागत उल्लास के साथ मनाया गया। घरों और प्रतिष्ठानों पर भगवान श्रीगणेश और महालक्ष्मी की पूजा-अर्चना की गई। लोगों ने रात्रि में दीये जलाने के साथ आतिशबाजी भी की। वहीं मंडावली एवं नांगल थाने पर भी दीपावली पर्व मिलजुलकर मनाया गया। इससे पहले लोग एकदूसरे को मिष्ठान और उपहार देकर पर्व की शुभकामनाएं देते रहे। शाम को घरों और प्रतिष्ठानों पर भगवान श्रीगणेश एवं महालक्ष्मी का पूजन किया। घने अंधे में फुलझड़ी, अनार, चर्खी, रॉकेट आदि के जरिए की गई आतिशबाजी कर हर आयु वर्ग के लोग खासे रोमांचित नजर आए। 10 बजे तक आतिशबाजी छोड़ने के निर्देशों की हवा निकल गई। रात करीब 12 बजे तक आतिश्बाजी की गई। वहीं मंडावली क्षेत्र के साथ साथ थाना परिसर में भी दीपावली पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। नांगल थाने में भी दीपावली पर्व पर पुलिसकर्मियों एवं क्षेत्र के गणमान्य लोगों ने गले मिलकर एकदूसरे को पर्व की बधाई दी।
बिजएन- 8
शहीद के परिजनों के साथ मनाई दीपावली
संसू, किरतपुर: सोमवार को हिदू जागरण मंच के जिला मंत्री गौरव चिकारा, स्वामी भारद्वाज, तनुज शर्मा, अमित शर्मा, अभिजीत सिंह, उपेन्द्र शर्मा आदि ग्राम सिसौना जट में अमर शहीद भूदेव सिंह के घर गए तथा ग्राम में स्थित शहीद स्थल पर दीप प्रज्ज्वलित कर शहीदों को श्रृद्धाजंलि दी। एक दिसंबर को खालसा इंटर कालेज नूरपुर में आयोजित बलिदानियों की माटी को नमन.. कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व थल सेना अध्यक्ष जनरल वीके सिंह तथा मुख्य वक्ता आध्यात्मिक गुरू पवन सिन्हा होंगे।