गंदगी से बीमारी फैलने का खतरा
बिजनौरजेएनएन। आबादी के बीच तालाब में गंदगी का अंबार लगा है। इससे संक्रामक रोग फैलने का खतरा बना है। शिकायत के बावजूद तालाब की सफाई नहीं हुई। वहीं तालाब से हमेशा दुर्गंध आती है। इससे आसपास के घरों में रहना दुश्वार हो गया है।
गंदगी से बीमारी फैलने का खतरा
बिजनौर,जेएनएन। आबादी के बीच तालाब में गंदगी का अंबार लगा है। इससे संक्रामक रोग फैलने का खतरा बना है। शिकायत के बावजूद तालाब की सफाई नहीं हुई। वहीं तालाब से हमेशा दुर्गंध आती है। इससे आसपास के घरों में रहना दुश्वार हो गया है।
ब्लॉक मोहम्मदपुर देवमल के ग्राम पंचायत खानजहांपुर बहादर में प्रधानमंत्री के स्वच्छ भारत स्वस्थ भारत अभियान को पलीता लगाया जा रहा है। गांव के बाहरी हिस्से में एक तालाब है। इसमें गंदगी का अंबार लगा है। तालाब से उठने वाली दुर्गन्ध से आसपास रह रहे लोगों का जीना मुहाल हो गया है। ग्रामीणों ने कई बार ग्राम प्रधान से मौखिक शिकायत की। आश्वासन मिला, लेकिन तालाब की सफाई नहीं हुई। राकेश, सुनील, कमलबीर, सूरजभान, अनुदीप चौधरी आदि ने अधिकारियों से शिकायत की, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो पाया। इसकी दुर्गंध से संक्रामक रोग फैलने की आशंका बनी है। आरोप है की गांव में तालाब और सड़क मुख्य समस्या हैं। सीएम से लेकर डीएम, एसडीएम तक शिकायत करने पर भी कोई कार्यवाही नहीं हुई। आज भी समस्या जस की तस है।