उमस और गर्मी से लोगों का हाल बेहाल
बिजनौर जेएनएन। पिछले दो दिन से मौसम में गर्मी और उमस का सितम बढ़ रहा है। रविवार रात्रि क
बिजनौर, जेएनएन। पिछले दो दिन से मौसम में गर्मी और उमस का सितम बढ़ रहा है। रविवार रात्रि को भी गर्मी व उमस से जनमान परेशान रहा, वहीं सोमवार सुबह से ही उमस व गर्मी ने लोगों को पसीना पसीना करके रखा। लगातार उमस और गर्मी लोगों को हाल बेहाल कर रही है। मौसम में बदलाव हुआ और बारिश का मौसम भी बना, लेकिन लोग आसमान की ओर देखकर अच्छी बारिश होने का इंतजार ही करते रह गए। मौसम में गर्मी व उमस बरकरार रही। उमस व गर्मी के कारण तापमान में बढ़ोतरी हुई। जनपद का अधिकतम तापमान 33.2 और न्यूनतम तापमान 27.2 डिग्री सेल्सियस मापा गया।
आएदिन मौसम का मिजाज बदलता है। आसमान में बादल छा जाते है और बारिश हल्की होती है। कुछ घंटे मौसम में ठंड रहती है, लेकिन फिर उमस व गर्मी का सितम जारी हो जाता है। गत वर्ष के जुलाई माह के सापेक्ष इस बार जुलाई में बारिश कम हुई है। रविवार शाम से मौसम में उमस और गर्मी बनी हुई है। सोमवार सुबह से गर्मी से लोगों को बेहाल किया। दोपहर बाद मौसम में बदलाव की स्थिति बनी, लेकिन जनपद बारिश से वंचित रहा। दिनभर हवा भी चाल भी धीमी रही। जिससे लोगों को गर्मी से राहत नहीं मिल पाई। बरसात का मौसम चल रहा है, लेकिन गर्मी और उमस हावी है। दोपहर से शाम तक का हाल यह हो रहा है कि पंखों की हवा से लोगों को गर्मी से राहत नहीं मिल पा रही है।
---------------