खेत पर गई किशोरी की हत्या, गंगा किनारे से शव बरामद, रस्सी से बंधे हुए थे हाथ Bijnaur News
बिजनौर में एक किशोरी की हत्या कर शव गंगा के किनारे फेंक दिया गया। उसके हाथ रस्सी से बधें हुए थे। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
बिजनौर, जेएनएन। दारानगर गंज में शुक्रवार को प्लेज देखने निकली किशोरी की हत्या कर शव गंगा में फेंक दिया गया। रविवार शाम शव बरामद होने से सनसनी फैल गई। किशोरी के दोनों हाथ रस्सी से बंधे हुए थे।
यह है मामला
शाम करीब पांच बजे गंज के पास गंगा किनारे एक किशोरी का शव पड़ा मिला। परिजनों ने शव की शिनाख्त सोलह वर्षीय लक्ष्मी पुत्री हरपाल ङ्क्षसह निवासी दारानगर के रूप में की। पुलिस ने पूछताछ की तो पता चला कि लक्ष्मी शुक्रवार दोपहर दो बजे घर से प्लेज देखने निकली थी। लक्ष्मी के स्वजनों ने लक्खीवाला के पास नाभा फार्म में प्लेज लगा रखी है। वह फार्म पर नहीं पहुंची। रास्ते से ही वह लापता हो गई थी। स्वजन तभी से उसकी तलाश कर रहे थे। शनिवार को शहर कोतवाली में गुमशुदगी की तहरीर दी गई थी। रविवार शाम उसका शव बरामद हुआ। लक्ष्मी के हाथ पीछे की तरफ बंधे हुए थे। शरीर पर भी निशान बताए जा रहे हैं।
ऐसे हुुुुई होगी हत्या
आशंका है कि उसके हाथ बांधकर हत्या की गई और शव को गंगा में फेंक दिया गया। आशंका जताई जा रही है कि किसी ने गलत इरादे से किशोरी को पकड़ा होगा। विरोध के चलते हत्या की गई है। शहर कोतवाल रमेश चंद शर्मा ने का कहना है कि अभी तहरीर नहीं मिली है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है। शव दो दिन पुराना है।