विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

कैंसर पीड़ित को तंत्र क्रिया से ठीक करने का झांसा देकर 25 लाख रुपये ठगे, बिजनौर में 8 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

By Birendra Kumar Edited By: Praveen Vashishtha
Published: Sat, 03 Oct 2026 07:01 PM (IST)

Bijnor News: कैंसर पीड़ित व्यक्ति को तंत्र-मंत्र से ठीक करने का झांसा देकर एक गिरोह ने 25 लाख रुपये की ...और पढ़ें

प्रतीकात्मक फोटो

प्रतीकात्मक फोटो

HighLights

  1. आरोपितों ने अलग-अलग खातों में रकम ट्रांसफर कराए। 

  2. पुलिस ने पीड़ित की पत्नी की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया।

जागरण संवाददाता, बिजनौर। कैंसर से पीड़ित व्यक्ति को तंत्र-मंत्र से ठीक करने का झांसा देकर एक गिरोह ने 25 लाख रुपये की ठगी कर ली। आरोपितों ने 15 लाख रुपये नगद और 10 लाख रुपये आनलाइन ट्रांसफर के माध्यम से लिए हैं। नगीना देहात पुलिस ने पीड़ित की पत्नी की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

गांव हीमपुर पछातपुरा निवासी सावित्री का आरोप है कि उनके पति तेजपाल का काफी समय से कैंसर की बीमारी से पीड़ित है। उनका इलाल चल रहा है। उन्हें चलने-फिरने में दिक्कत है। इसी बीच छह महीने पहले गांव के ही सुखलाल व अपने बेटे विनीत और नजीबाबाद के विशाल व बिजेंद्र भगत को लेकर उनके घर आए।

चारों ने तेजपाल पर उतारा और झाड़ फूंक किया। उन्होंने दंपती से कहा कि अब उनकी बात मानकर चलना। वरना पूरा परिवार खत्म हो जाएगा। 24 अप्रैल को दस हजार रुपये ले लिए। इसके बाद 10 या 20 के समय-समय पर लेते रहे। कभी-कभी एक लाख रुपये भी तंत्र क्रिया करने के नाम पर लिए।

आरोपितों ने अलग-अलग खातों में रकम ट्रांसफर कराए। सवित्री ने बताया कि अप्रैल से अब तक 25 लाख रुपये ले लिए। इसमें 15 लाख रुपये नगद और 10 लाख आनलाइन ट्रांसफर किए है। पति के ठीक नहीं होने पर उन्हें ठगी का एहसास हुआ। अब डेढ़ लाख रुपये मांग रहे हैं।

ठगी की वजह से उनकी छह बीघा जमीन भी बिक गई। वह बाद में रकम मांगने के लिए शहजाद आलम, मोहम्मद हारून अंसारी व आसमा रज्जाक के घर गई। इन सभी के खातों में पैसा ट्रांसफर हुआ था।

आरोप है कि उन्होंने मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद सवित्री देवी ने नगीना देहात थाने में सुखलाल, बेटा विनीत, सुखलाल की पत्नी, नजीबाबाद के गुनी सराय निवासी बिजेंद्र भगत, शहजाद आलम, मोहम्मद हारून और रज्जाक के खिलाफ धोखाधड़ी और जालसाजी की धारा में मुकदमा दर्ज कराया है। थाना प्रभारी सतेंद्र सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है जांच की जा रही है।