Move to Jagran APP

राज्य शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित होंगे सुधीर कुमार

नजीबाबाद तहसील के गांव सौफतपुर में चंद्रपाल सिंह और रामेश्वरी देवी के बेटे सुधीर कुमार ने एमएससी गणित बीएड और बीटीसी की पढ़ाई की है। बेसिक शिक्षा के क्षेत्र में आने से पहले पांच वर्ष तक यूपी बोर्ड के इंटर कालेजों में पढ़ाया।

By Charanjeet SinghEdited By: Parveen VashishtaPublished: Sun, 04 Sep 2022 12:38 AM (IST)Updated: Sun, 04 Sep 2022 12:40 AM (IST)
राज्य शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित होंगे सुधीर कुमार
राज्य शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित होंगे सुधीर कुमार

बिजनौर, जागरण टीम। श्रीकृष्ण का उपदेश है, कर्म किए जा फल की इच्छा मत कर ऐ इंसान, जैसे कर्म करेगा वैसे फल देगा भगवान। बेसिक शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान पर उच्च प्राथमिक विद्यालय अकबरपुर आंवला के प्रधानाध्यापक सुधीर कुमार का चयन राज्य शिक्षक पुरस्कार के लिए किया गया है।

loksabha election banner

नजीबाबाद तहसील के गांव सौफतपुर में चंद्रपाल सिंह और रामेश्वरी देवी के बेटे सुधीर कुमार ने एमएससी गणित, बीएड और बीटीसी की पढ़ाई की है। बेसिक शिक्षा के क्षेत्र में आने से पहले पांच वर्ष तक यूपी बोर्ड के इंटर कालेजों में पढ़ाया। एक जुलाई 2014 को जब सुधीर कुमार ने अकबरपुर आंवला विद्यालय में कार्यभार संभाला था, तब विद्यालय में छात्र संख्या मात्र 108 थी। अब विद्यालय में 334 विद्यार्थी हैं। सुधीर ने न केवल छात्र संख्या बढ़ाई, बल्कि विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ-साथ स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण, अनुशासन, संस्कार, आत्मरक्षा, कंप्यूटर ज्ञान समेत विभिन्न कलाओं में माहिर भी कर रहे हैं। सुधीर कुमार राज्य शिक्षक पुरस्कार पाने वाले जिले के इकलौते शिक्षक हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.