वार्षिकोत्सव पर छात्र-छात्राओं ने प्रस्तुत किए सांस्कृतिक कार्यक्रम
नगीना स्थित डीवीएम महाविद्यालय एवं टेक्निकल कालेज का वार्षिकोत्सव सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ भाजपा जिला अध्यक्ष सुभाष वाल्मीकि व कालेज प्रबंधक अमित गुप्ता ने मां सरस्वती के सम्मुख दीप प्रज्वलित कर किया।
बिजनौर, जेएनएन। नगीना स्थित डीवीएम महाविद्यालय एवं टेक्निकल कालेज का वार्षिकोत्सव सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ भाजपा जिला अध्यक्ष सुभाष वाल्मीकि व कालेज प्रबंधक अमित गुप्ता ने मां सरस्वती के सम्मुख दीप प्रज्वलित कर किया।
डीवीएम महाविद्यालय एवं टेक्निकल कालेज व डीवीएम इंटर कॉलेज के वार्षिकोत्सव का शुभारंभ मुख्य अतिथि भाजपा के जिला अध्यक्ष सुभाष वाल्मीकि व कालेज प्रबंधक अमित गुप्ता, नगरपालिका धामपुर के चेयरमैन राजू गुप्ता, पश्चिमी उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश महामंत्री मुकुल अग्रवाल, प्रधानाचार्य देवेंद्र गुप्ता, नीता गुप्ता ने संयुक्त रूप से सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया। इसके पश्चात छात्राओं ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की। अध्यापिकाओं ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया। छात्राओं ने पंजाबी, गुजराती, राजस्थानी व हरियाणवी गानों पर नृत्य कर दर्शकों का मन मोह लिया। इसके अतिरिक्त'चंदा ने पूछा तारों से','संडे सांग''नाटक झांसी की रानी'सरदार भगत सिंह, वंदे मातरम् की प्रस्तुति देख दर्शक मन मुग्ध हो गये। कार्यक्रम अध्यक्ष भाजपा के जिलाध्यक्ष सुभाष बाल्मीकि ने कहा कि हमें अन्य भाषाओं के साथ-साथ संस्कृत भाषा का भी ज्ञान प्राप्त करना चाहिए। छात्र-छात्राओं को लगन व परिश्रम के साथ लगातार मेहनत करते हुए आगे बढ़ना चाहिए। उन्होंने शिक्षा के क्षेत्र में योगदान के लिए प्रबंधक अमित गुप्ता की सराहना की। कार्यक्रम का संचालन ठाकुर गरिमा सिंह, संजीव चौधरी, अक्षिता राजपूत, कुलदीप आदि ने संयुक्त रूप से किया। कार्यक्रम में अतुल गुप्ता, पूर्व विधायक लवकुश कुमार, नमामि गंगे के क्षेत्रीय संयोजक प्रमोद चौहान, अनूप वाल्मीकि, राहुल त्यागी, कुंवर कृष्ण बलदेव सिंह, अरविद गहलोत, भाजपा नगर अध्यक्ष नीरज विश्नोई, आलमगीर काजमी, सचिन शर्मा, पूर्व चेयरमैन प्रभात चंद्र गुप्ता, अनिल बंधु, क्यूम राइन, पुष्पित अरोड़ा समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।