Move to Jagran APP

बिजनौर में सौतेले पिता ने 12 वर्षीय बच्ची को दुष्कर्म के बाद मार डाला, शव नहर में फेंका

बिजनौर के हीमपुर दीपा थाना क्षेत्र के एक गांव में सौतेले पिता ने 12 वर्षीय बेटी के साथ दुष्कर्म किया और हत्या कर शव नहर में फेंक दिया।

By Dharmendra PandeyEdited By: Published: Sun, 04 Nov 2018 03:45 PM (IST)Updated: Sun, 04 Nov 2018 03:47 PM (IST)
बिजनौर में सौतेले पिता ने 12 वर्षीय बच्ची को दुष्कर्म के बाद मार डाला, शव नहर में फेंका
बिजनौर में सौतेले पिता ने 12 वर्षीय बच्ची को दुष्कर्म के बाद मार डाला, शव नहर में फेंका

बिजनौर (जेएनएन)। केंद्र के साथ राज्य सरकार जहां बेटी की हिफाजत की तमाम योजनाएं बना रही है, वहीं उनके अपने ही कुकृत्य को अंजाम दे रहे हैं। बिजनौर में एक बेटी के साथ उसके सौतेले पिता ने दुष्कर्म किया। इसके बाद उसकी हत्याकर शव को नहर में बहा दिया। लड़की की मां की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर हत्यारे को गिरफ्तार कर लिया है।

loksabha election banner

बिजनौर के हीमपुर दीपा थाना क्षेत्र के एक गांव में सौतेले पिता ने 12 वर्षीय बेटी के साथ दुष्कर्म किया और हत्या कर शव नहर में फेंक दिया। मां की तहरीर पर आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। गांव निवासी महिला के पहले पति की 11 वर्ष पहले मौत हो गई थी। उसने दूसरी शादी कर ली। पहले पति से दो बेटों के अलावा एक बेटी थी। कल महिला अमरोहा में अपने मायके गई हुई थी। घर पर पति, बेटी व दो बेटे थे।

कल रात सौतेले पिता ने दोनों किशोर बेटों को कमरे में बंद कर दिया। उस कामांध पर आरोप है कि रात में बेटी के साथ दुष्कर्म किया। बेटी के चीखने पर उसका मुंह दबाकर हत्या कर दी। घटना को छिपाने के लिए उसने शव को खादर क्षेत्र में मध्य गंग नहर में फेंक दिया। आज सुबह दौड़ लगा रहे युवकों ने शव देखकर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी पर परिवार के लोग भी घटनास्थल पर पहुंच गए। मृतका के भाइयों के बयान के आधार पर पुलिस ने आरोपित पिता को गिरफ्तार कर लिया।

लड़की के भाइयों ने पुलिस को बताया कि पिता ने उन्हें दूसरे कमरे में बंद कर दिया और बहन के साथ दुष्कर्म किया। चीखने पर पिता ने कह दिया कि वह डर की वजह से शोर मचा रही है। मृतका की मां की तहरीर पर आरोपित पिता के खिलाफ दुष्कर्म, हत्या व पोक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। एसपी सिटी ने भी मौका मुआयना किया। थाना प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि आरोपित से पूछताछ की जा रही है। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.