Move to Jagran APP

हाईवे निर्माण को लेकर सपाइयों ने लगाया जाम

महीनों से बदहाल पड़े बिजनौर-बदायूं स्टेट हाईवे के निर्माण की मांग को लेकर गुरुवार को सपा कार्यकर्ताओं का गुस्सा फूट पड़ा। उन्होंने हाईवे पर जाम लगाते हुए हंगामा किया। करीब डेढ़ घंटे तक जाम लगा रहा। 15 दिन का आश्वासन मिलने के बाद कार्यकर्ताओं ने जाम खोला।

By JagranEdited By: Published: Thu, 14 Oct 2021 07:03 PM (IST)Updated: Thu, 14 Oct 2021 07:03 PM (IST)
हाईवे निर्माण को लेकर सपाइयों ने लगाया जाम
हाईवे निर्माण को लेकर सपाइयों ने लगाया जाम

जेएनएन, बिजनौर। महीनों से बदहाल पड़े बिजनौर-बदायूं स्टेट हाईवे के निर्माण की मांग को लेकर गुरुवार को सपा कार्यकर्ताओं का गुस्सा फूट पड़ा। उन्होंने हाईवे पर जाम लगाते हुए हंगामा किया। करीब डेढ़ घंटे तक जाम लगा रहा। 15 दिन का आश्वासन मिलने के बाद कार्यकर्ताओं ने जाम खोला।

loksabha election banner

बरसात शुरू होते ही बिजनौर-बदायूं स्टेट हाईवे पूरी तरह बदहाल हो गया था। वर्तमान में करीब 700 मीटर की दूरी तक हाईवे बहुत ही बदहाल हो गया। यहां से गुजरना लोगों के लिए मुश्किल भरा साबित हो रहा है। स्थानीय लोग लगातार अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों से मार्ग निर्माण की मांग करते आ रहे हैं, लेकिन सुनवाई नहीं हुई। गुरुवार दोपहर 12 बजे सपा नेता स्वामी ओमवेश के नेतृत्व में सपा कार्यकर्ता हाईवे पर जाम लगा दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि स्थानीय विधायक से लेकर भाजपा नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों की ओर से कोई सुनवाई नहीं हुई। इससे लोगों को परेशानियों को सामना करना पड़ रहा है। जाम लगने की सूचना पर एसडीएम हिमांशु वर्मा, सीओ शुभ सुचित व कोतवाल मनोज कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने सपा कार्यकर्ताओं को समझाने का प्रयास किया लेकिन वह मार्ग निर्माण के लिए त्वरित कार्रवाई की मांग पर पड़े रहे। इस दौरान मार्ग के दोनों ओर वाहनों की लंबी लाइन लग गई। इससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। एसडीएम ने सपा कार्यकर्ताओं को 15 दिन बाद मार्ग निर्माण का आश्वासन दिया। इसके बाद उन्होंने जाम खोल दिया। इस दौरान राजा राम मदान, संसार सिंह, धर्मेंद तोमर, मोहम्मद नाजिम, शेर आलम समेत अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.