Move to Jagran APP

प्रभातफेरी में शामिल हुए डीएफओ को भेंट किया सिरोपा

नजीबाबाद में सरबंसदानी श्री गुरु गोविद सिंह साहिब प्रकाशोत्सव के उपलक्ष्य में आयोजित प्रभातफेरी में श्रद्धालुओं ने गुरुवाणी गायन कर धर्मलाभ उठाया। वहीं प्रभातफेरी में शामिल हुए वन विभाग नजीबाबाद के डीएफओ को सिरोपा भेंट कर सम्मानित किया गया।

By JagranEdited By: Published: Sat, 16 Jan 2021 07:01 PM (IST)Updated: Sat, 16 Jan 2021 07:01 PM (IST)
प्रभातफेरी में शामिल हुए डीएफओ को भेंट किया सिरोपा
प्रभातफेरी में शामिल हुए डीएफओ को भेंट किया सिरोपा

बिजनौर, जेएनएन। नजीबाबाद में सरबंसदानी श्री गुरु गोविद सिंह साहिब प्रकाशोत्सव के उपलक्ष्य में आयोजित प्रभातफेरी में श्रद्धालुओं ने गुरुवाणी गायन कर धर्मलाभ उठाया। वहीं, प्रभातफेरी में शामिल हुए वन विभाग नजीबाबाद के डीएफओ को सिरोपा भेंट कर सम्मानित किया गया।

loksabha election banner

गुरूद्वारा नानकशाही श्री गुरू सिंह सभा से मुख्य ग्रंथी ज्ञानी उपकार सिंह एवं प्रधान नरेंद्र सिंह वाधवा की देखरेख में प्रभातफेरी डबल फाटक फ्लाईओवर से होकर सोबती अपार्टमेंट पर पहुंची। यहां त्रिलोचन सिंह सोबती, गुरमीत कौर सोबती, हरमनप्रीत सिंह ने पुष्पवर्षा कर प्रभातफेरी में संगत का स्वागत किया। प्रभातफेरी में शामिल हुए डीएफओ नजीबाबाद डा.मनोज शुक्ला एवं प्रभातफेरी का नेतृत्व कर रहे नरेंद्र सिंह वाधवा को सिरोपा भेंट कर सम्मानित किया गया। अपार्टमेंट परिसर में हुजूरी रागी भाई नवदीप सिंह के जत्थे एवं श्रद्धालुओं ने गुरुवाणी गायन किया।

वहीं, गुरूनानक कालोनी में हरजीत सिंह के आवास पर भी प्रभातफेरी पहुंचने पर सत्संग का आयोजन हुआ। अनंद साहिब के पाठ और अरदास के साथ समापन पर श्रद्धालुओं को प्रसाद दिया गया। प्रभातफेरी में पूर्व प्रधान बलबीर सिंह, हरेंद्र सिंह, हरभजन सिंह, चंचल सिंह, अमरीक सिंह, मनमोहन सिंह, विवेक गुप्ता, विजय माहेश्वरी एडवोकेट, बलविदर सिंह, एसपी सिंह सहित कई श्रद्धालु उपस्थित रहे। प्रभातफेरी वापस गुरुद्वारा साहिब पहुंचकर संपन्न हुई। वाहो वाहो गोविद सिंह आपे गुरू चेला

नूरपूर क्षेत्र में ग्राम हसुपुरा में श्री गुरू सिघ सभा गुरूद्वारा के तत्वावधान में श्री गुरु गोविद सिंह साहिब के प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में सुबह प्रथम प्रभातफेरी निकाली गयी। प्रभातफेरी में सबसे आगे छोटे छोटे बच्चे निशान साहिब लेकर चल रहे थे। प्रभातफेरी में घनैया दल के सेवादार ईश्वर सिघ राहुल ने वाहो वाहो गोविद सिंह आपे गुरू चेला शब्द गायन कर संगत को गुरुवाणी के माध्यम से जोड़ा। जिससे वातावरण भक्तिमय बन गया। प्रभातफेरी गांव के मुख्य मार्ग से होती हुई दरबार साहिब पर संपन्न हुई। प्रभातफेरी में सेवादार इंजी. ईश्वर सिंह राहुल, अमरजीत सिंह राहुल, गुरनाम सिघ रोहित, अमरजीत सिंह गोल्डी, गुरमीत सिंह मीत, अमरीक सिंह ,पंकज सिंह, हरपाल कौर, जोगेंद्र कौर आदि संगत मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.