महिलाओं को जागरूक किया
बिजनौर जेएनएन। गांव समीपुर में मिशन शक्ति अभियान के तहत पुलिस ने महिलाओं को उनके अधिकार
By JagranEdited By: Published: Sun, 25 Oct 2020 09:40 PM (IST)Updated: Mon, 26 Oct 2020 05:00 AM (IST)
बिजनौर, जेएनएन। गांव समीपुर में मिशन शक्ति अभियान के तहत पुलिस ने महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया। एंटी रोमियो टीम से जुड़े एसआई विनोद कुमार ने महिलाओं को अत्याचार, शोषण के प्रति जागरूक रहने, असुरक्षित महसूस करने पर पुलिस से तुरंत शिकायत करने और अपनी शिकायतों को लेकर बेहिचक थाने आने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान के लिए पुलिस सदैव तत्पर है।
फागिग अभियान चलाया
मंडावली: ग्राम प्रधान मिद्दू ठेकेदार ने ग्रामीणों को मच्छर से निजात दिलाने के लिए गांव फागिग अभियान चलाया। कर्मचारियों ने गांव की प्रत्येक मार्ग व गली में फागिग की।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें